बड़ी खबर : जमशेदपुर के आजादनगर में खूनी झड़प, चाकूबाजी में 4 घायल, 2 गंभीर

    बड़ी खबर : जमशेदपुर के आजादनगर में खूनी झड़प, चाकूबाजी में 4 घायल, 2 गंभीर

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया.इस घटना में चाकूबाजी हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.घटना ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नूर कॉलोनी की है.

    कहासुनी से ख़ून ख़राबे पर पहुंचा विवाद

    जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों के dilchasp बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे बढ़कर खूनी झड़प में बदल गई। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार और भुजाली से हमला कर दिया.हमले में शेख खान, समीर खान, मोहम्मद शोएब और पप्पू घायल हो गए. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधेड़ व्यक्ति को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया.

    इलाके में अफरा-तफरी

    घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.सूचना मिलते ही गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया.सभी घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों का इलाज चल रहा है.डॉक्टरों के अनुसार, दो की हालत गंभीर है, जबकि बाकी दो की स्थिति स्थिर है.हमलावरों ने मौके पर खड़ी एक बुलेट बाइक में भी आग लगा दी। हालांकि, पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और आसपास के इलाके को सुरक्षित कर दिया.घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है.पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके

     रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News