RANCHI : देसी शराब बनाने की दो अवैध भट्ठी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ बरामद

    RANCHI : देसी शराब बनाने की दो अवैध भट्ठी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ बरामद

    रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में अवैध शराब बनाने का धंधा बदस्तूर जारी है. सोमवार सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हेथू नदी के किनारे छापेमारी कर शराब की 2 अवैध भट्टी ध्वस्त किया, वहीं लगभग 120 लीटर महुआ बरामद किया.  मौके पर मिला 10 सिंटेक्स जावा महुआ भी नष्ट किया गया.

    क्या कहते हैं लाेग 

    लोगों का कहना है कि अवैध शराब उत्पादन को रोकने के लिए जो काम होना चाहिए, वो पूरी गंभीरता से नहीं हो रहा है. दिखावे के लिए कुछ जगहों पर छापामारी की तो जाती है, लेकिन प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगता. रांची के चुटिया और हेथू गांव के लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनती है. उत्पाद विभाग के अधिकारी महज छापेमारी कर कुछ भट्टियों को ध्वस्त करते हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news