रांची : चार साल की बच्ची को छत पर ले जाकर किया रेप, धराया

    रांची : चार साल की बच्ची को छत पर ले जाकर किया रेप, धराया

    रांची (RANCHI) : रांची जिले में इन दिनों दुष्कर्म की घटना बढ़ी हुई है. साथ ही ऐसी घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता भी अधिक देखी जा रही. ताजा मामला चान्हों थाना क्षेत्र का है. यहां एक चार साल की बच्ची के साथ पड़ोस के ही नाबालिग लड़के ने  दुष्कर्म किया है.  घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.    

    मासूम को बहला कर ले गया छत पर

     शुक्रवार की देर शाम चान्हों थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले नाबालिग युवक ने अपनी हवस का शिकार एक चार साल की बच्ची को बनाया है.  इस संबंध में बच्ची की मां ने बताया कि जब वह घर आई तो उनकी बच्ची घर पर नहीं थी. आसपास खोज बिन करने के बाद कुछ देर में बच्ची के रोने की आवाज पड़ोस की छत से आई. जब वह छत पर गई तो उनकी बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिग युवक था. मां को देखते ही वह वहां से फरार हो गया. मां बच्ची के साथ चान्हों थाना गई. थाना में नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है. वहीं इस घटना के बारे में चान्हों थाना प्रभारी विवेकानंद ने बताया कि बच्ची के बयान लेने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची को बहला फुसला कर पड़ोसी ही छत पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी 15 वर्ष का नाबालिग है.

                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news