पत्नी की हत्या आरोपी पति को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

    पत्नी की हत्या आरोपी पति को पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

    रांची(RANCHI):  सिलवट से मार कर पत्नी की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. आरोपी पति को 48 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे भेज दिया है. चान्हो थाना क्षेत्र के रमेश महली का झगड़ा उसके पत्नी के साथ हो गया था. झगड़े में बात बढ़ी और पास में रखी सिलवट से पति ने उसपर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई थी. मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है.         

    बता दे कि मृतिका की मां बुधमनिया देवी, पति स्व० धर्मा महली द्वारा थाना में एक आवेदन दिया गयाथा.  जिसमें उन्होंने ने 18.04.22 की रात्रि करीब 11:45 बजे इनके दामाद रमेश महली पर पुत्री के हत्या का आरोप लगाया था.

    इस मामले में नौशाद आलम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ा कि पति ने सिलवट से मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. उन्होंने बताया कि आरोपी पति लातेहार जिला का रहने वाला है और वह अपने ससुराल आया हुआ था. ससुराल में ही दोनों का झगड़ा हुआ था. उन्होंने बताया कि मृतका के द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और मामले में संलिप्त आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.  उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया था. विवेकानंद दुबे थाना प्रभारी चान्हो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मामले का उद्भेदन किया गया है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news