कर्बला चौक पर घंटो बवाल, बाइक फूंक डाली, पुलिस को भनक तक नहीं

    कर्बला चौक पर घंटो बवाल, बाइक फूंक डाली, पुलिस को भनक तक नहीं

    रांची (RANCHI) : शुक्रवार रात कर्बला चौक पर जमकर बवाल हुआ. धार्मिक नारे लगाने के आरोप में पांच युवकों की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. लोगों के चंगुल से जैसे तैसे पांचों युवक निकल कर भागे. लेकिन उनकी बाइक वहीं छूट गई.  भीड़ ने बाइक को आग के हवाले कर दिया. घंटों तक बवाल होता रहा. पर पुलिस नहीं पहुंची.

    क्या है मामला

    बताया जा रहा है कि आठ अप्रैल को रात 12 बजे दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक कर्बला चौक तरफ जा रहे थे. जैसे ही कर्बला चौक पहुंचे, युवकों ने धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका. इसके बाद युवकों के साथ नोक झोंक होने लगी. बात इतना बढ़ी कि भीड़ ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया. मामला बढ़ता देख तीन युवक किसी तरह बाइक लेकर फरार हो गए. वहीं दो अन्य युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. किसी तरह वह अपनी बाइक छोड़ कर वहां से भाग निकला. युवक की बाइक को भीड़ ने आग के हवाले कार दिया.

    पुलिस को भनक तक नहीं

    घंटों बवाल होता रहा. लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. रामनवमी पर्व को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि रात में भी गश्ती की जाए. मगर सभी निर्देशों को ताक पर रख कर लोअर बाजार थाना पुलिस चैन की नींद सो रही है. घटना के आधा घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची. जिसके बाद कर्बला चौक के आस पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.      

                 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news