बोरी में बंद मिला अज्ञात अधेड़ का शव

    बोरी में बंद मिला अज्ञात अधेड़ का शव

    पलामू(PALAMU) - हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अली मदद गांव से कुछ दूरी पर स्थित घुटघुरी पहाड़ी पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बोरी में बंद एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है.थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तो बोरी में लाश बरामद हुुई.वहीं कुछ दूरी पर पैर पड़ा हुआ था, जिसे कुते नोच रहे थे.पुलिस ने शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है. अधेड़  की उम्र लगभग 50वर्ष बताई जा रही है. शव देखने से ऐसा प्रतीत हो होता है कि उसकी हत्या की गई है। कयास लगाया जा रहा है कि हत्या कही और कर शव को लाकर फेंका गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आस पास के सभी थानों में उसकी तस्वीर भेजी गईं है.साथ ही गुमशुदा की शिकायत पर नजर बनाये रखने के लिए कहा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news