खूँटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PLFI के तीन उग्रबादी गिरफ्तार  

    खूँटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,  PLFI के तीन उग्रबादी गिरफ्तार  

    खूंटी(KHUNTI): पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ,बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए PLFI के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.  पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र रेगड़े गांव के पास  प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ योजना बना रहे हैं. पुलिस अधीक्षक ने त्वरित तोरपा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया.  छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रेगड़े बास्की टोंगरी में छापामारी कर तीन PLFI उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार उग्रवादियों पास से पुलिस को एक देशी कट्टा , 303 बोर का 02 जिन्दा गोली, 62 बोर का 02 जिन्दा गोली दो पर्चा ,03 चंदा रसीद, और 02 मोबाईल फोन बरामद किया गया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में मनोज बारला 21 वर्ष -ठुरवा टोली बकसपुर ,चन्द्र क्रिशोर गोप 24 वर्ष , भेंगरा बारला उम्र करीब 20 वर्ष बकसपुर स्टेशन टोली तीनों थाना जरियागढ़, खूँटी के निवासी हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों पर खूंटी के अलावा कई थाना में मामला दर्ज है.   

    रिपोर्ट :मोजफ्फर हुसैन ,खूंटी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news