लूट कांड के दो आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया  गिरफ्तार

     लूट कांड के दो आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया  गिरफ्तार

    पलामू(PALAMU): मोहम्मदगंज पुलिस ने सड़क लुटेरों पर सिकंजा कशा है.लूट कांड के दो आरोपियों को उटारी थाना क्षेत्र से  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा और लूट का मोबाईल फोन बरामद किया है.एसआई आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की  गयी . जिसमे तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उटारी थाना क्षेत्र के लहर बंजारी में छापेमारी की गयी. लहर बंजारी गाव के ओम प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार किया.पूछताछ के क्रम में उसने गोविंद चौधरी और रवि चौधरी का नाम बताया है. जिसमे गोविंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया . वही रवि के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी उटारी थाना में दर्ज कराया गया है.  बीते 29 दिसंबर को कादल कुर्मी मोहम्मदगंज मुख्य पथ में भीम चूल्हा के पास डाल्टनगंज से लौट रहे राहगीर अजय कुमार गुप्ता के साथ हुई लूट पाट की घटना को अंजाम दिया था. छापेमारी में हुसैनाबाद डीएसपी पूज्य प्रकाश और पुलिस निरीक्षक रवि संजय टोप्पो के नेतृत्व में मोहम्मदगंज थाना के एस आई अजय केरकेट्टा, एस आई आशीष कुमार, उंटारी रोड थाना के एएसआई टुनटुन कुमार सहित मोहम्मदगंज और उंटारी रोड थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे.

    रिपोर्ट : बिट्टू सिंह ,मोहम्मदगंज ,पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news