रांची (RANCHI) : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के ओवरब्रीज के नीचे बेतार केंद्र निवारणपुर के पास गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने शख्स की जान ले ली. मृतक डिलीवरी बॉय हैजिसे तीन से चार अपराधियों ने चाकू मार घायल कर दिया था.अपराधियों ने डिलीवरी बॉय से लूटपाट की भी कोशिश की थी.खून से लथपथ डिलीवरी बॉय को आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक की पहचान लोहरदगा के मनोहर किशन के रूप में हुई है. वह ई कंपनी अमेजन के लिए काम करता था. मृतक के दोस्त की माने तो किसी लड़की के विवाद में यह घटना हुई है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुटी गई है. अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन ऐसे अपराधियो के गले मे कानून शिकंजा कब तक कसती हैं.
गौरतलब है कि कोरोना के कारण लॉकडाउन और बाद के दिनों में डिलीवरी ब्यॉय के सहारे ही जिंदगी आसान हुई. इन पर आमलोगों की निर्भरता भी हाल के दिनों में बढ़ी है. ऐसे में डिलीवरी ब्यॉय के साथ दिनदहाड़े ऐसी घटना चिंति करने वाली है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

