लगातार हो रही थी लैपटॉप की चोरी, देखिए कैसे पकड़ा गया बदमाश !

    लगातार हो रही थी लैपटॉप की चोरी,  देखिए कैसे पकड़ा गया बदमाश !

    रांची(RANCHI) : नवोदय विद्यालय मेसरा में चोरी की दो घटनाओं का रांची पुलिस ने उद्भेदन किया है. चोरी हुए लैपटॉप सहित अन्य सामग्री के साथ पुलिस ने छः चोर को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. विद्यालय में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को सदर उपाधीक्षक प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने चोरी के 14 लैपटॉप और एक डेस्कटॉप के साथ छः चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 23 दिसंबर को  विद्यालय के स्मार्ट क्लास रूम से 18 लैपटॉप और 2 डेस्कटॉप चोरी हुआ था. जिसमे विद्यालय के प्राचार्य ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया था.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन (रांची डेस्क )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news