भाई ने बहन का सिर किया धड़ से अलग, बहन की शादी से था नाराज

    भाई ने बहन का सिर किया धड़ से अलग, बहन की शादी से था नाराज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : महाराष्ट्र में एक भाई ने अपनी बहन का सर धड़ से अलग कर हत्या कर दी. भाई अपनी बहन की शादी से खुश नहीं था. इस जघन्य अपराध में मां ने भी बेटे का साथ दिया. यह पूरी घटना महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के वैजापूर की है. मृतका का नाम कीर्ति थोरे था. उसने हाल ही में लव मैरेज की थी. इस शादी से उसके घर वाले खुश नहीं थें. इसके बाद मौका मिलते ही मां-बेटे ने मिलकर कीर्ति की हत्या कर दी. भाई ने बहन कीर्ति का सर धड़ से अलग कर गर्दन को बरामदे में फेंक दिया. घटना के बाद आरोपी भाई ने खुद ही जाकर पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है.

    बहन के ससुराल में जाकर की हत्या

    इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका कीर्ति ने अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के साथ भागकर शादी की थी. वैजापूर के डीएसपी कैलाश प्रजापति ने बताया कि आरोपी मां शोभा एक हफ्ते पहले ही बेटी से मिलकर गई थी. इसके बाद मां दोबारा अपने बेटे के साथ वापस आई. उस समय बेटी ने उनका आदर सत्कार भी किया. जब मृतिक रसोई में चाय में बना रही थी तभी मां ने जाकर बेटी के पैर पकड़ लिया और बेटे ने आकर धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर दिया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news