Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर 11 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, कोर्ट ने याचिका में त्रुटि दूर करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर 11 अक्टूबर को सुनवाई होगी.आज पहली सुनवाई हुई जिसमें याचिका में जो त्रुटि है उसे दूर करने का आदेश दिया है. हाईकोर्ट में सीएम हेमंत की याचिका पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई.
Read moreआप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी तो महज एक बानगी, अभी कई और भी हैं लाइन में, देखिये कैसे सीएम हेमंत ने अपनी गिरफ्तारी का भी जताया अंदेशा
आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे राजनीतिक एजेंडा होने का आरोप लगाते हुए सीएम हेमंत ने कहा है कि यह गिरफ्तारी तो महज एक बानगी है, अभी तो कई कतार में लगे हैं, इसमें से एक मैं भी हूं. यह सब कुछ एक विशेष राजनीतिक एजेंडे के तहत किया जा रहा है, और इसका मकसद बेहद साफ है, वह है 2024 के पहले विपक्ष के सारी आवाजों को बंद कर देना.
Read moreमौलाना या शैतान! फूल सी मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, मौलाना फरार
मौलाना पिछले कई दिनों से बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था.इसी वजह से बच्ची मदरसा जाने से मां बाप को मना करने लगी. बच्ची का मदरसा जाने से इनकार करने पर मां ने उसे दुलार करते हुए उससे पूछा की आखिर ऐसा क्यों कर रही है. तब बच्ची मां को गला लगा कर रोने लगी. मां के सामने पूरी आपबीती को बताया.जिसके बाद मां के पैर के नीले से जमीन खिसक गई, मां भी बच्ची की बात सुन कर रोने लागि. यह सब देख पिता ने पूरे मामले की जानकारी ली.
Read moreनाबालिगों के लिए राजधानी कितनी सुरक्षित! हर दिन बढ़ता जा रहा दुष्कर्म का ग्राफ
पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है. प्रसाशनिक अधिकारियों के तमाम उलट फेर के बावजूद सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम दिख रही है. आए दिन हत्या, डकैती, चोरी के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहा है. जिसमें हैवानों के द्वारा नाबालिग बच्चियों को निशाना बनाया जा रहा है. ताजा मामला रांची के तीन थाना क्षेत्र से सामने आया है. जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है.
Read moreतारा शाहदेव मामले में आरोपियों की सजा का ऐलान आज, कोर्ट के फैसले पर टिकी सबकी निगाहें
नेशनल शूटर तारा शाहदेव मामले में सीबीआई की विशेष अदालत आज तीनों आरोपियों पर सजा का ऐलान करेगी. बता दें कि इससे पहले 30 सितंबर को सीबीआई के विशेष अदालत ने इस मामले में रणजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी, हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार मुस्ताक अहमद को दोषी करार दिया था.
Read moreकांग्रेस कैसे जीतेगी चुनाव, जब मंत्री के जनता दरबार से ही जनता ने बना ली दूरी
अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने अपने तरीके से संगठन को धार देने में लगी है.इस रेस में प्रदेश कांग्रेस भी विभिन्न कार्यक्रम कर जनता को अपने ओर रुझाने में लगी है.जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाए इसे लेकर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सूबे के मंत्री जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्या दूर करने बैठ रहे है.
Read moreचुनावी वादा याद कराने पहुंचे सहायक अध्यापक को झामुमो दफ्तर से धक्का मार कर निकाला! शिक्षकों में आक्रोश
झारखंड में सहायक अध्यापक लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है. कभी राजभवन तो कभी सत्ता धारी दल के पार्टी ऑफिस में पहुँच कर अपनी मांग रख रहे है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को झामुमो के कैम्प कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में सहायक अध्यापक पहुंचे. लेकिन इस बीच पार्टी कार्यालय में मौजूद कर्मचारी के साथ शिक्षकों की नोक झोंक हो गई. शिक्षकों का आरोप है कि कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ता ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए उन्हे दफ्तर से बाहर निकाल दिया.
Read moreतारा शाहदेव मामले में आई फैसले की अंतिम घड़ी, जानिए क्यों एक दशक तक सुर्खियों में बना रहा यह मामला
आज तारा शाहदेव मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में फैसला सुनाया जाएगा. बता दें कि 23 सितंबर 2023 को दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा लिया था. इस मामले में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन, उसकी मां कौशल रानी व झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ट्रायल फेस कर रहे हैं
Read moreरांची: दो युवकों पर अपराधियों ने चलाई अंधाधुंध गोली, एक की मौत एक घायल
इन दिनों राजधानी में केवल गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही है. आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आ रही है. ऐसा ही एक औऱ मामला शुक्रवार की देर रात रांची में घटी. जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. बल्कि दूसरे युवक का इलाज रिम्स में चल रहा है. फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही हैं.
Read more35 लाख रुपये की लूट का मामला : पुलिस को मिली सफलता, मास्टरमाइंड समेत 6 अपराधी गिरफ्तार
राजधानी रांची के डेलीमार्केट थाना अंतर्गत बड़ा तालाब स्थित शौचालय के पास बीते 11 सिंतबर को हुए 35 लाख के लूटकांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं. रांची पुलिस की टीम ने लूटकांड के मास्टरमाइंड धीरज जालान समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.
Read moreकमलेश सिंह अब NDA के साथ, 24 के चुनाव में भूमिका अहम, क्या पलामू में बिगाड़ देंगे I.N.D.I.A. का समीकरण !
कमलेश सिंह तमाम मतदाताओं को एनडीए की ओर खिच सकते है. इसका फायदा भी सीधे तौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एनडीए को हो सकता है. फिलहाल कमलेश सिंह जिस क्षेत्र से आते है वहाँ भी एनडीए मजबूत होगी. इसके अलावा धनबाद और बोकारो में कमलेश सिंह का बड़ा प्रभाव है.
Read more










