Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
भूलकर भी घर के आस पास ना लगायें ये पांच पेड़ पौधा, वरना बरसात में सांपों के आतंक से हो जायेंगे परेशान, जानें पौधों के नाम
भूलकर भी घर के आस पास ना लगायें ये पांच पेड़ पौधा, वरना बरसात में सांपों के आतंक से हो जायेंगे परेशान, जानें सबके नाम
Read moreरांची में एक लाख 10 हजार लोगों का कटा चालान, 2600 लाइसेंस सस्पेंड, फिर भी सुधरने को तैयार नहीं लोग
वर्ष 2023 में जहां 6 हजार 2 सौ 48 लाइसेंस का सस्पेंशन किया गया है.तो वहीं इस साल इसकी संख्या अबतक 2 हजार 6 सौ 85 गई है. इस वर्ष जून माह तक ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करनेवाले लोगो की संख्या 1 लाख 10 हजार हो गई हैं. मामले की जानकारी देते हुए रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि इस वर्ष 1 लाख 10 हजार लोगो का जून माह तक चलान कटा है.
Read moreबड़ी खबर : भाजपा को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, रघुवर सरकार के कई मंत्रियों का ACB से मांगी रिपोर्ट
झारखंड उच्च न्यायलय ने विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका दिया है. रघुवर सरकार के समय केंद्र मे मंत्री रहे अमर कुमार बाउरी,नीर यादव,रणधीर सिंह और नीलकंठ सिंह मुंडा के आय से अधिक संपत्ति की याचिका पर न्यायमूर्ति रंगत मुख्य उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ में सुनवाई हुई है. सुनवाई करते हुए राज्य सरकार एवं एसीबी से 4 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है.
Read moreमंईयां सम्मान योजना ठगी का नया संस्करण!विपक्ष ने बताया चुनावी स्टंट, जनता से सतर्क रहने को कहा
Jharkhand Vidhansabha Election 2024: झारखंड में 2024 चुनावी साल है. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष अलग अलग तरीके से जनता को अपने ओर रिझाने में लगी है. चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को साधने की कोशिश हेमंत सरकार ने किया है. मईयां सम्मान योजना(Mukhyamantri Maiya Yojna) के जरिए 21 से 50 साल की महिलाओं को एक हजार रुपये हर माह देने की शुरुआत की है. लेकिन अब इस योजना पर भी विपक्ष ने सवाल खड़ा किया है. नेता प्रतिपक्ष ने इसे ठगी का नया संस्करण बता दिया.
Read moreआम लोगों के सहयोग से अपराधियों और नशे के कारोबार पर कसेगा पुलिस का शिकंजा, प्लान हुआ तैयार
झारखंड में अपराधी और नशे के कारोबारियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. किसी भी इलाके में नशे के सौदागर घूम रहे है तो पुलिस की उनपर कड़ी नजर है. साथ ही अपराधियों की लिस्ट बना कर सलाखों के पीछे भेजने में लगी है. पूरा पुलिस महकमा रेस है झारखंड को अपराध और नशे से मुक्त प्रदेश बनाने पर जोर दिया जा रहा है. जैसे ही अनुराग गुप्ता ने DGP का पदभार लिया उसके बाद ही सभी जिले के एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.
Read moreदारोगा हत्या मामले में रांची पुलिस रेस, एक से दो दिनों में पूरे मामले के रहस्य से हट सकता हैं पर्दा!
दरोगा अनुपम हत्याकांड का जल्द खुलासा हो सकता है. पुलिस हत्याकांड में शामिल लोगों तक पहुँच चुकी है.अब इस पूरे रहस्य से पर्दा उठेगा तो लोगों के पैर के नीचे से जमीन किसक जाएगी. अनुपम की हत्या में उसके दोस्तों पर भी संदेह है.बता दे कि शनिवार की देर रात स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम की हत्या कांके रिंग रोड में गोली मार कर कर दी गई. दरोगा दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी कर वापस लौट रहा था.
Read moreमुख्यमंत्री मंईयां योजना के शुरू होते ही सर्वर डाउन, कुछ केन्द्रों पर जमा हुए आवेदन, आज से फिर शुरू होगी ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया
झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Chief Minister Mainiyan Samman Yojana) शनिवार (3 अगस्त) को शुरू होते ही सर्वर डाउन हो गया. जिसके चलते लाभूकों को काफी परेशानी को सामना करना पड़ा. आलम ये रहा कि महिलाओं शिविर पहुंची, लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) नहीं हो पाया.
Read moreएक्शन में DGP ANURAG GUPTA, व्यवसायियों के साथ की बैठक, झारखंड में दिखेगी अलग पुलिसिंग
राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य के डीजीपी एक्शन में दिख रहे हैं. पहले पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की तो अब चेंबर ऑफ कॉमर्स पहुंचकर व्यवसायियों की सुरक्षा समेत कई बिंदुओं पर चर्चा किया है.बैठक कई मायनों में अहम है क्योंकि हाल के दिनों में जिस तरह से अपराधियों के निशाने पर रांची के व्यवसाय देखे गए थे. कारोबारियों में पुलिस के प्रति गुस्सा दिखा था. लेकिन अब नए DGP व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर पूरा भरोसा दिलाने की कोशिश है.
Read moreरक्षा राज्य मंत्री का झारखंड सरकार पर हमला, विधि व्यवस्था चौपट, कैसे कोई रहेगा सुरक्षित
देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार पर सवाल खड़ा किया है.राजधानी की गिरती विधि व्यवस्था पर सवाल पूछा है. साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी है. संजय सेठ ने रांची को जल्द ही 200 बेड के हॉस्टल के सौगात देने की बात कही है.
Read moreदेर से आया मानसून कहीं बना किसानों के लिए संजीवनी तो कहीं किसानों के खेत हो रहे जलमग्न
पिछले दो तीन दिनों में हुई इस बारिश ने किसानों के लिए संजीवनी का काम किया है. इस बारिश ने किसानों में एक उम्मीद जगा दी है कि अब वे अपने खेतों में बचे हुए धान रोपाई के अधूरे काम को पूरा कर सकेंगे. बता दें कि, मानसून आने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेतों में सुखाड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी.
Read moreअगर मानसून में कहीं घूमने का कर रहें प्लान, तो आइए रांची के ये फॉल, जहां पहाड़ो में उतरता है बादल
अगर आप झारखंड से है और इस मॉनसून कही घूमने का प्लान बना रहें है तो ठहर जाईए क्योंकि आपके राज्य में कई ऐसे वाटरफॉल है जहां की खूबसूरती में मॉनसून ने चार चांद लगा दिया हैं. दरअसल झारखंड में कई वॉटरफॉल है जहां घूमने राज्य ही नहीं बल्कि बाहर से भी पर्यटक आते हैं. वहीं बारिश के दिनों में यह जलप्रपात और भी खूबसूरत हो जाता है. झारखंड में इन दिनों बारिश होने के कारण हुंडरू और हिरणी वॉटरफॉल का नजार बदल गया है. इस मनोरम दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं.
Read moreJDU के बाद HAM पार्टी उतरी झारखंड विधानसभा रण में, पांच सीटों का किया दावा, जानिए किसका बिगाड़ेगा खेल!
झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी छोटी से बड़ी पार्टियों अपनी दावेदारी पेश कर रही है. वहीं इस बीच एनडीए के घटक हिंदुस्तान की अवामी मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में आयोजित की जा रही है. बैठक में हम पार्टी के संरक्षण जीतन राम मांझी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हो हुए.इस दौरान हिंदुस्तान आवामी मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है जहां निर्णय लिए जाते हैं.
Read more



.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpeg)


