Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
4 महीना पुराने मंईयां योजना ने कैसे पलट दिया राजनीति का पासा, कांग्रेस-झामुमो को महिलाओं ने दिया सबसे ज्यादा वोट
Hemant 2.0 : सिर्फ 4 महीना पुराने मंईयां सम्मान योजना ने झारखंड की राजनीति का पासा ही पलट कर रख दिया. अगस्त 2024 में मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत हुई थी. 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा का रिजल्ट सामने आया, और अब प्रचंड बहुमत के साथ वापसी हुई है. यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि झारखंड में महिलाओं ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाई है. हेमंत सरकार की 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई. इसके साथ ही 41 लाख से ज़्यादा लोगों को मुफ़्त बिजली देने की योजना भी जीत की बड़ी वजह बनी.
Read moreBreaking : हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में माननीयों का लगेगा मेला, राहुल, खड़गे, ममता सहित 20 से ज्यादा बड़े नेता पहुंच रहें रांची, देखें लिस्ट
कल (28 नवंबर) हेमंत सोरेन मोराबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, खड़गे, ममता बनर्जी, पप्पू यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव समेत 20 से ज्यादा बड़े नेता शामिल हो रहे है.
Read moreहेमंत के बदलते चेहरे, बचपन से लेकर अब तक की कुछ तस्वीरें जो अपने आप में बता रही कहानी
आज हम हेमंत सोरेन की राजनीतिक नही बल्कि उनके बदलते चहरे के बारे में बात करेंगे. हेमंत के लुक में बचपन से लेकर अब तक कितना बदलाव हुआ है. तो चलिए हेमंत की बचपन से लेकर अब तक की 10 तस्वीरों को दिखाते हैं.
Read moreअगर आप हो गए हैं साइबर फ्रॉड के शिकार तो घर बैठे दर्ज करें एफआईआर, कुछ स्टेप्स में पुरी हो जाएगी प्रकिया
लोगों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए साइबर फ्रॉड की ओर से तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते है. जब लोग उनके झांसे में आ जाते है. तो, तुरंत भर में साइबर फ्रॉड द्वारा बैंक अकांउट से पुरे रूपयों को साफ कर दिया जाता हैं. ऐसे में अपने पैसे वापस पाने और शिकायत दर्ज करने के लिए भुक्तभोगी सालों भर पुलिस थाना के चक्कर लगाते रह जाते है.
Read moreहेमंत के शपथ ग्रहण को लेकर चप्पे चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती, स्पेशल फोर्स के जिम्मे रहेगी ट्रैफिक मैनेजमेंट
मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह को देखते हुए झारखंड पुलिस भी अलर्ट हो चुकी है. दरअसल गुरुवार को शाम 4 बजे मोरहाबादी मैदान में कई नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है. साथ ही हजारों की सख्या में जनता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले है. जिसे लेकर सुरक्षा के विशेष व्यवस्था किए जा रहे हैं.
Read moreभगवान बिरसा मुंडा के वंशज का हुआ बड़ा ऑपरेशन, सड़क दुर्घटना में हुए हैं घायल
accident news jharkhand:भगवान बिरसा मुंडा के परपोते सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और खूंटी में सड़क दुर्घटना में मस्तिष्क में गंभीर चोट आई है
Read moreWeather Forecast:2 दिसंबर तक आसमान में छाये रहेंगे आंशिक बादल, सुबह में कोहरा बढ़ायेगा कनकनी, पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम
Jharkhand weather update today:देश के कई राज्यों में ठंडी धीरे धीरे अपना असर दिखाना शुरु कर रही है.वहीं बात बिहार और झारखंड की करें, तो यहां भी लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ सर्दी में इजाफा देखने को मिल रहा है
Read moreइस दिन मिलेगी मंईयां योजना की पांचवी किस्त, अब तक नहीं भरा फॉर्म तो तुरंत करें अप्लाई
हेमंत सोरेन ने अचार संहिता लागू होने से पहले अपने आख़िरी कैबिनेट में मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाते हुए कहा था कि दिसंबर से सभी महिलाओ को पाँचवीं किस्त 2,500 रुपया दी जाएगी. वहीं जनता ने इस योजना पर भरोसा जताते हुए दुबारा हेमंत सोरेन को राज्य का मुखिया चुन लिया हैं.
Read moreझारखंड में दारू का टोटका! जिसने संभाली जागीर उसका हो गया सत्यानाश
झारखंड में विधानसभा का चुनाव खत्म हो गया. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडी गठबंधन को जनादेश मिला है. हलाकी इस चुनाव में कई रिकार्ड भी टूटे है. लेकिन चर्चा उत्पाद विभाग के मंत्री के हारने की हो रही है. राज्य गठन के बाद जीतने भी मंत्री ने उत्पाद विभाग का काम संभाला है.उनमें अधिकतर को अगले चुनाव में हार मिली है.
Read moreजयराम की पार्टी ने कैसे रोक दिया भाजपा के विजय रथ को! इतनी सीट पर बिगाड़ दिया खेल
झारखंड में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जयराम महतो की पार्टी JLKM ने सब को चौका दिया.खुद एक सीट पर ही जीत मिली लेकिन इस चुनाव में खुद को स्थापित कर लिया. साथ ही भाजपा के रथ को रोक दिया है. ऐसे में एनडीए के नेता सोच में डूबे है कि अगर इस युवा को पहले भाप लेते तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था. हलाकी अब मंथन करने में जुटे है. अगर देखे 6 से अधिक ऐसी सीट है जहां जयराम महतो की पार्टी ने बेहतर कर दिखया है.जिसका नुकसान सीधे तौर पर एनडीए को उठाना पड़ा है.
Read moreTips And Tricks: ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार से हैं परेशान, तो घर पर तैयार होनेवाला इन 4 काढ़ा का करें सेवन, मिलेगी राहत
Tips and tricks:आज से कई साल पहले लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर डॉक्टर के पास नहीं जाते थे, बल्कि दादी मां के घरेलू नुस्खे को आजमा कर ही सर्दी खांसी जैसी समस्याओं को दूर कर लेते थे. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बतायेंगे जिसको अपनाकर आप सर्दी खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं.
Read moreहेमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे पीएम! मुख्यमंत्री आमंत्रण पत्र लेकर पहुंचे दिल्ली, जानिए और कौन बड़े नेता आ रहें रांची
झारखंड में चौथी बार हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ 28 नवंबर को लेंगे.शपथ ग्रहण भव्य होने वाला है. इसे लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में तैयारी चल रही है. इस बीच हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए. दिल्ली में गठबंधन के नेताओं को आमंत्रण देंगे साथ ही पीएम मोदी को भी आमंत्रण दे सकते है.खुद झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पीएम को आमंत्रण भेजेंगे. नई सरकार के गठन में शामिल होंगे तो खुशी होगी.रांची में 28 नवंबर को दिग्गज नेताओं का जमावड़ा दिखेगा. विपक्ष के कई चेहरे रांची में दिखेंगे.
Read moreमुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, दो हजार फोर्स की रहेगी तैनाती
28 नवंबर को शाम चार बजे हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे. इस दौरान इंडी गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ झारखंड के तमाम नेता इस समारोह में भाग लेने पहुँच सकते हैं. साथ ही राज्य के विभिन्न ज़िलों से बड़ी संख्या में समर्थन की भी भीड़ मोराहाबादी मैदान में देखने को मिल सकती है.
Read more




.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

