Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
सीएम हेमंत सोरेन ने गठित किया मॉडल कैबिनेट, धर्म, जाति और क्षेत्र का जबरदस्त संतुलन
हेमंत सोरेन सरकार ने कैबिनेट का विस्तार करते हुए नए और पुराने चेहरों के साथ अपनी टीम को संतुलित रूप में गठित किया है. छह नए चेहरों को जगह दी गई है, जबकि पांच पुराने मंत्रियों को फिर से मौका मिला है. इस विस्तार में धर्म, जाति, वर्ग और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है.
Read moreहेमंत सोरेन की पिछली सरकार के 7 मंत्रियों को इसबार कैबिनेट में नहीं मिली जगह, 5 पुराने चेहरे को मिला मौका
हेमंत कैबिनेट का विस्तार हो गया. उम्मीद है कि आज (5 दिसंबर) शाम मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया जाएगा. हेमंत 2.0 के नवगठित टीम में 6 नए चेहरे को शामिल गिया गया है तो 5 पुराने ही चेहरों को मौका मिला है. वहीं हेमंत सोरेन की पिछली सरकार के सात मंत्री इस बार मंत्रिमंडल में नजर नहीं आएंगे. पिछली सरकार में सबसे उम्रदराज मंत्री रहे रामेश्वर उरांव को इस बार जगह नहीं मिली. चार पूर्व मंत्री बेबी देवी, हफीजुल हसन, मिथिलेश ठाकुर और बैद्यनाथ राम चुनाव हार गए. सत्यानंद भोक्ता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाए, जबकि चंपाई सोरेन पहले ही सत्तारूढ़ गठबंधन को अलविदा कह भाजपा में शामिल हो गए.
Read moreहेमंत मंत्रिमंडल में युवाओं की संख्या ज्यादा, क्षेत्र के साथ धर्म-जाति के आधार पर हुआ कैबिनेट विस्तार
Hemant Cabinet Expansion : हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. हेमंत कैबिनेट में 11 विधायकों ने शपथ ग्रहण किया. हेमंत 2.0 में युवा विधायकों की संख्या ज्यादा है. इसके साथ ही इस बार क्षेत्र के साथ धर्म-जाति के आधार पर कैबिनेट का विस्तार किया गया है. हालांकि इसबार पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पायी है. इस बार सबसे ज्यादा संथाल परगना से चार मंत्री बनाए गए हैं. दक्षिणी छोटानागपुर, उत्तरी छोटानागपुर, कोल्हान प्रमंडल से दो-दो और पलामू प्रमंडल से एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है.
Read moreBreaking : हेमंत मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, झामुमो-कांग्रेस और आरजेडी के 11 विधायकों ने लिया शपथ, देखें लिस्ट
हेमंत कैबिनेट में6.4.1 फ़ॉर्मूले के तहत मंत्रिमंडल का गठन हुआ. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में 11 सदस्यों को मंत्री पद के लिए गपनीयता की शपथ दिलायी. कांग्रेस से चार विधायक दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफ़ान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर ने शपथ ली.
Read moreTips And Tricks:सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोने में ठिठुर जाते है हाथ, तो अपनाएं ये ट्रिक
Life style tips:दिसंबर का महीना आ चूका है ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है. तपमान गिरने की वजह से लोगों को एक तरफ जहां नहाने में काफी परेशानियां होती हैं तो वही पानी से जुड़े काम जैसे बर्तन धोने, कपडा धोने में भी लोगों को काफी ज्यादा मुश्किल होती है
Read moreअफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 47 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है. इस बार अफ्रीका के कैमरून में झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. इनमें गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के मजदूर शामिल हैं. आपको बता दें कि कैमरून में झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं. पिछले 4 महीने से इन मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी नहीं दी जा रही है.
Read moreGadhwa News:सिंजो गांव में फैला अन्नराज डैम का पानी, चार महीनों से ग्रामीणों का आना जाना हुआ मुश्किल, पढ़ें क्या है लोगों की मांग
Gdhwa news:झारखंड के गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के सिंजो गांव में अन्नराज डैम नदी का पानी कम नहीं होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.इसकी वजह से पश्चिम कोरवा टोला के ग्रामीणों का चार महीने से रंका अनुमंडल मुख्यालय आना-जाना बंद हो गया है
Read moreBig Breaking: JMM ने मंत्रियों की सूची में किया बड़ा बदलाव, देखें ये तीन नए नाम, जिन्हें मिला मौका
JMM ने अंतिम चरण में मंत्रियों की सूची में बड़ा बदलाव किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेएमएम की ओर से सुबह राजभवन को जो सूची भेजी गई है, उसमें तीन नए नाम शामिल हैं. इन तीन नामों में एक योगेंद्र महतो, दूसरे चमरा लिंडा और तीसरे सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हैं.
Read more

.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)



