Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन का निधन, भाजपा नेताओं ने जताया शोक
Jharkhand News: ओडिशा के निर्वतमान राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बड़ी बहन प्रेमबती देवी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया. उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल में आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली. वे काफी समय से बीमार चल रह थी.
Read moreWeather Alert: झारखंड के 15 जिलों में शीतलहरी का अलर्ट , संभलकर मनाएं नये साल का जश्न
Jharkhand weather:पूरे देश सहित झारखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है.वहीं एक बार फिर झारखंड के लोगों की ठिठुरन बढ़ सकती है. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है, जिसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा
Read moreदेवघर एम्स के सामने संचालित रेस्टुरेंट में एक कर्मचारी की मौत, सीसीटीवी बंद होने से कई सवाल हो रहे खड़े
रेस्टुरेंट में कार्यरत रमेश रवानी का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में आज मिला है. जानकारी के अनुसार रमेश पिछले दो महीने पूर्व यहाँ काम करने आया था. रमेश की मौत की खबर रेस्टोरेंट संचालक द्वारा उसके परिजन को दी गयी. शव को देखने के बाद परिजन इसकी हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगा रहे है.
Read moreBreaking : डीसी रैंक के सात IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट
राज्य सरकार ने डीसी रैंक के सात अधिकारियों को प्रोन्नति दी है. यह प्रोन्नति इस शर्त पर दी गई है कि वे अगले दो वर्षों में होने वाले एमसीटी वेतन का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्राप्त करेंगे. इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि प्रोन्नति के बाद भी ये अधिकारी अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे.
Read moreअगर आपको भी नहीं मिल रहा अबुआ आवास का लाभ, तो इन आसान तरीकों से करें आवेदन
अबुआ आवास योजना के लिए कई लोग आवेदन तो करते है लेकिन, उन्हें आवेदन का सही तरीक़ा नहीं पता होता है. जिस कारण वे सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते रह जाते है. लेकिन, फिर भी उन्हें इस योजना का लाभ नही मिल पाता है. ऐसे में अगर आप भी अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं और आपके आवेदन को अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है तो, यह खबर आपके लिए है.
Read moreझारखंड को इको टूरिज्म बनाने के लिए सीएम हेमंत सोरेन की पहल, विकास कार्य योजना बनाने के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में इको टूरिज्म के विकास हेतु एक बेहतर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. बता दे कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण विभाग के सचिव और पर्यटन विभाग के सचिव के साथ बैठक कर राज्य में इको टूरिज्म विकसित करने के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
Read moreझारखंड में किसानों के लिए खुशखबरी, अब 1 एकड़ से कम वाले निजी तालाब का भी होगा जीर्णोद्धार
मंत्री बनते ही शिल्पी नेहा तिर्की एक्शन में है. कभी मंत्री साहिबा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो पर नराज होती दिखती है तो, कभी औचक निरीक्षण करने अचानक विभाग पहुंच जा रही है. दरअसल शिल्पी नेहा तिर्की ने आज किसानों के लिए एक अहम फैसला लिया है. झारखंड में अब 1 एकड़ से कम में बने तालाब का भी सरकार जीर्णोद्धार करेगी.
Read moreखरमास में क्यों रुक जाते हैं मांगलिक कार्य, क्या है पौराणिक मान्यता, जानें कौन सा कार्य करने से मिलता है शुभ फल
Vastu tips for kharmas:ज्योतिष शास्त्र की माने तो खरमास के दौरान सूर्य देव एक राशि से दूसरे राशि में 1 महीने के बाद प्रवेश करते हैं, जब तक सूर्यदेव देवताओं के गुरु बृहस्पति की राशि में होते हैं, तब खरमास खरमास की शुरुआत होती है
Read moreरांची में अपराधियों के हौसले बुलंद, इधर पुलिस कर रही थी चेकिंग, उधर अपराधी कर रहे थे लूटपाट, गोलीबारी में एक घायल
पंडरा ओपी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने सुमित कुमार नामक युवक को गोली मार दी. घटना आईसीआईसीआई बैंक के पास की है, जहां आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता आईसीआईसीआई बैंक में 13 लाख रुपये जमा करने आए थे. इसी दौरान तीन अज्ञात अपराधियों ने पैसे लूटने की नीयत से उन पर हमला कर दिया.
Read moreअगर आप गंभीर बीमारी से हैं ग्रस्त और इलाज के लिए नहीं हैं पैसे तो मुख्यमंत्री के इस विशेष योजना से बच सकती है आपकी जान, जानिए कैसे
Jharkhand Scheme: झारखंड की जनता को महंगे इलाज खर्च में राहत दिलाने के लिए झारखंड सरकार आगे आई है. झारखंड की हेमंत सरकार राज्यवासियों के लिए एक योजना चला रही है 'अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना.' जिसके तहत गरीब वर्ग को 15 लाख रुपए तक का मुफ़्त इलाज मिल रहा है.
Read moreनए साल में खुल सकती है पूजा सिंघल की किस्मत, कुर्सी वापस देने की हो रही तैयारी!
2025 पूजा सिंघल के लिए बेहद ही खास हो सकता है. जेल से बाहर आने के बाद अब निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को उनकी कुर्सी वापस देन की तैयारी की जा रही हैं. इस नए साल में राज्य सरकार की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
Read moreरंग बिरंगे फूलों की खूशबू से गुलजार हुई लौहनगरी! फ्लॉवर शो में 3 हजार से अधिक किस्म के फूलों की लगी प्रदर्शनी, दीदार के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
Jamshedpur flower show:जमशेदपुर वासियों को हर साल सर्दी का बेसब्री से इंतजार होता है, इसके पीछे कई वजह हो सकती है, लेकिन सबसे बड़ी वजह बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में लगनेवाला फ्लॉवर शो है.हर साल ठंड के दिनों में गुनगुने धूप के बीज हजार खूबसूरत फूलों का दीदार करना सभी को पसंद आता है. इस बार भी चार दिनों तक चलनेवाले फ्लॉवर शो का आयोजन हो चुका है
Read moreअगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का कर रहें प्लान, तो हो जाएं सावधान, हुड़दंगई करने पर जानी पड़ सकती है जेल
अगर आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करने को तैयार हैं तो, ज़रा सावधान होकर वरना आपको कहीं जेल न जाना पड़ जाए. दरअसल राज्य पुलिस न्यू ईयर को लेकर एक्शन मोड़ में आ चुकी है
Read more






.jpeg)







