Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
Weather Forecast:कड़ी धूप में भी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, आज इन जिलों में सतायेगी शीतलहरी, पढ़ें IMD का अलर्ट
Jharkhand weather update:पहाड़ी राज्यों हो रही बर्फबारी का असर झारखंड पर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है. आलम ये है कि कड़ाके की ठंड में धूप में भी लोगों को राहत मिलता नहीं दिख रहा है.पहाड़ी क्षेत्रों से आनेवाली ठंडी बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है
Read moreसिमडेगा, गुमला, खूंटी और चतरा का रेलवे सर्वे का काम पूरा! आजादी के बाद क्षेत्र जुड़ेगा देश के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट नेटवर्क से
सिमडेगा, गुमला, खूंटी और चतरा जिला मुख्यालय को देश के रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम शुरू हो गया है. झारखंड रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है. आजादी के बाद से चार जिला मुख्यालय रेल सुविधा से विहीन हैं. लेकिन अब जाकर जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है.
Read moreचान्हो के सिलागाई में किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, कृषि मंत्री ने किसानों के बीच किया परिसंपत्ति का वितरण
चान्हो के सिलागाई में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मंत्री किसान मेला सह प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा किया गया.
Read moreमंईयां योजना की छठी किस्त का कर रहे इंतजार और नहीं किया अब तक खाते में यह काम तो जल्दी कर लें, वरना रुक सकती है राशि
झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ की छठी किस्त को लेकर नया अपडेट आ गया है. अगर अब तक आपने अपने आधार और राशन कार्ड में यह काम नहीं किया है तो आप योजना की राशि से वंचित हो सकते हैं. तो चलिए बताते है कि आपक करना क्या है और कैसे बिना किसी असुविधा के आप हर महीने योजना का लाभ उठा सकते हैं.
Read moreWeather Forecast: फिर बदलेगा झारखंड के मौसम का मिजाज, इस दिन दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, पढ़ें IMD का अपडेट
Jharkhand Weather update:झारखंड का मौसम एक बार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदल सकता है. मौसम विभाग कि माने तो उत्तर पाकिस्तान और इसके आस-पास के क्षेत्रों में साइकोलॉजी सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. उत्तरी भारत में 18 जनवरी को पहला पश्चिमी विक्षोभ और से 22 जनवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है.
Read moreपांच जिलों का आंतक सुल्तान चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 लाख का था इनामी, 51 मामले में चल रहा था फरार
रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. दो लाख का इनामी व 51 मामले में फरार चल रहे पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को लोहरदगा से गिरफ्तार कर लिया है. एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने लोहरदगा पुलिस की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णा यादव नाइक सुल्तान को कुडू के धोबीघाट से गिरफ्तार किया.
Read moreBreaking : तीन जिलों को छोड़ कर जेएमएम ने भंग की पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की सभी समितियां
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय समिति के आदेश पर राज्य में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक की सभी कमेटियों और वर्ग संगठनों की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. सिर्फ दुमका, धनबाद और हजारीबाग समिति को अभी तक भंग नहीं किया गया है.
Read moreझारखंड की इंदिरा को मिलने वाला है एक और ताज! कल्पना मचाएंगी फिर धूम
Jharkhand News: झारखंड में इंदिरा के नाम से फेमस हुई कल्पना सोरेन का कद अब और बढ़ने जा रहा है. चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब झामुमो कल्पना सोरेन को बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है. इसकी तैयारी पूरी है बस घोषणा बाकी है. आधिकारिक रूप से झामुमो के केन्द्रीय अधिवेशन में कल्पना सोरेन के सिर पर एक और ताज सजने वाला है.
Read moreझारखंड की बेटी ने बढ़ाया राज्य का मान, हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को मिला अर्जुन अवार्ड, सीएम हेमंत ने दी बधाई
Jharkhand News: झारखंड की स्टार महिला हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे ने आज अपने राज्य का नाम रोशन कर दिया है. भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन और झारखंड की स्टार महिला हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को शुक्रवार 17 जनवरी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
Read moreBIG BREAKING: फॉल घूमने गए तीन युवकों की डूबने से मौत, इलाके में मचा कोहराम
झारखंड की राजधानी रांची के ग्रामीण इलाके बुढ़मू थाना क्षेत्र स्थित तिरु फॉल में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. मरने वाले में दो सगे भाई बताए जा रहे है, वहीं एक दोस्त शामिल है. तीन बच्चों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थानीय गोता खोर की मदद से शव को निकाला गया.
Read moreरांची के नगड़ी में जमीन की घेराबंदी को लेकर हंगामा, सीआरपीएफ जवानों व ग्रामीणों के बीच झड़प
रांची जिले के पिस्का नगड़ी प्रखंड के सेम्बो गांव में जमीन की घेराबंदी किए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध किया. सभी ग्रामीणों का कहना था कि पहले मुआवजा मिले फिर जमीन की घेराबंदी हो. इस दौरान सीआरपीएफ के जवान और ग्रामीणों के बीच मालूली झड़प भी हुई.
Read more








.jpg)


