Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
होली को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकालकर शरारती तत्वों को दी चेतावनी
राजधानी रांची में होली और रमजान पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. विशेष चौकसी बढ़ाई जा रही है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है.
Read moreराजधानी से लेकर गांव-देहात तक आज होगा होलिका दहन, 66 जगहों पर की गई मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती
राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में होली पर शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है. रांची डीसी की ओर से जारी आदेश में जिले में 66 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व बल की तैनाती की गई है.
Read moreशिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई का निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के छोटे भाई राम सोरेन का निधन हो गया है. उनका इलाज रिम्स में चल रहा था. इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री ने दी. सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर अपने भाई के निधन पर दुख जताया.
Read moreमंईयां सम्मान योजना: होली के पहले महिलाओं के खाते में आए 7500 रुपये, खिल उठे लाभुकों के चेहरे
होली से एक दिन पहले हेमंत सरकार ने आधी आबादी को सौगात दे दी है. मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में एक साथ तीन किस्त की राशि 7500 रुपये ट्रांसफर की जा रही है. सभी के खाते में एक साथ 7,500 क्रेडिट होने के मैसेज आने लगे हैं.
Read moreअमन साहू का हुआ अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि, करीबी और दोस्तों की संख्या रही अधिक
पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए अमन साहू का गुरुवार को उसके पैतृक गांव स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. राजधानी से 37 किलोमीटर दूर बुढ़मू प्रखंड के मतवे गांव से अमन साहू की अंतिम यात्रा निकली.
Read moreजेल भेजने से पहले अमन साहू के तीन गुर्गों को पुलिस ने मेन रोड में कराया परेड, कल ही किए थे गिरफ्तार
कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद कल यानी बुधवार को उसके तीन गुर्गों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार समीर कुमार बागची उर्फ कल्लू बंगाली, अजय सिंह और वसीम अंसारी को जेल भेजने से पहले रांची की मुख्य सड़क पर घुमाया गया ताकि लोगों के मन से उनका डर निकल जाए.
Read moreWeather Forecast: 39 डिग्री पहुंचा जमशेदपुर का पारा,अगले दो दिनों में इन जिलों में हिट वेव की आशंका, रहे सावधान
Jharkhand weather update:मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले दो दिनों में झारखंड के कुछ हिस्सों में हिट वेब चल सकता है
Read moreBREAKING : होली मिलन समारोह के दौरान कार्निवाल में मारपीट, मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस
रांची के डीपीएस स्कूल के पास स्थित कार्निवल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान मारपीट की घटना हो गई. बताया जा रहा कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान लड़कियों ने शराब पी रखी थी.
Read more‘बॉस का लेंगे बदला’...सोशल मीडिया पर अमन साहू के आईडी से पोस्ट, पुलिस महकमे में हड़कंप
झारखंड में गैंगस्टर अमन साहू का भले ही खात्मा हो गया हो, लेकिन उसके गुर्गे अब बदला और बगावत का नारा बुलंद करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार पोस्ट कर लिखा जा रहा है कि अमन साहू का एनकाउंटर कब होगा, एक बार फिर से स्पष्ट चुनौती दी जा रही है.
Read moreसीयूजे में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, कुलपति ने कहा- विकसित भारत के लिए जरूरी है स्वच्छ वातावरण
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार "क्लीन एनवायरमेंट इनविजनड टुवर्ड्स विकसित भारत" का आयोजन किया गया है.
Read moreगैंगस्टर अमन साहू के अंत के बाद मयंक और राहुल संभालेंगे गैंग की कमान, सोशल मीडिया वायरल पोस्ट में दावा
अमन का अंत के बाद मयंक और राहुल ने खुद को संगठन का नया सरगना घोषित किया है. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में इस बात का दावा किया गया है कि अब इन्हीं दोनों के हाथों में गिरोह की बागडोर होगी.
Read more









