Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
BREAKING: हेमंत कैबिनेट की बैठक 3 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 3 नवंबर को की जाएगी. रांची–कैबिनेट सचिवालय और मॉनिटरिंग विभाग (कोऑर्डिनेशन) ने एक अधिसूचना जारी कर झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दी है.
Read moreBIG BREAKING: रांची-टाटा रोड पर भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 17 घायल
रांची-टाटा रोड (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि बुंडू के पास एक पिकअप वैन का टायर फट गया. जिससे पिकअप असंतुलित हो कर पलट गई. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. सभी घायलों को रांची रिम्स भेजा गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
Read moreबड़ी खबर: इस दिन से भरे जाएंगे मंईयां योजना के नए फार्म, जानिए आवेदन की प्रक्रिया, इन डॉक्यूमेंट्स के बिना खाते में नहीं आएंगे 2500 रुपये
मंईयां योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है. अब एक बार फिर से इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी, प्रमाणपत्रों की कमी से मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित ऐसी महिलाएं जो अबतक आवेदन तक नहीं कर पाई हैं, उन्हें एक मौका और मिलने वाला है.
Read moreJSSC-CGL पेपर लीक मामले में CBI जांच पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अब शुक्रवार, 31 अक्टूबर को सुनवाई होगी. पहले इस याचिका पर बुधवार को लंबी बहस चली थी, जिसके बाद अदालत ने गुरुवार को सुनवाई तय की थी। हालांकि, राज्य सरकार और सफल अभ्यर्थियों की ओर से विस्तृत बहस की संभावना को देखते हुए अदालत ने सुनवाई को एक दिन आगे बढ़ा दिया.
Read moreशराब घोटाले में ACB की बढ़ी सख्ती : IAS मनोज कुमार के साथ मुकेश कुमार आज होंगे तलब
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को राज्य के पूर्व उत्पाद सचिव और वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के सचिव, आईएएस मनोज कुमार से पूछताछ की. उनसे करीब ₹38 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी से जुड़े मामले में सवाल-जवाब किए गए. एसीबी ने उन्हें गुरुवार को भी दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. बताया जा रहा है कि मनोज कुमार को इस प्रकरण में गवाह बनाया जा सकता है.
Read moreओ भाईसाब! ब्रेकअप से परेशान Gen Z कर्मचारी ने बॉस से मांगी लम्बी छुट्टी, फिर बॉस ने दिया ऐसा जवाब कि बॉस के मुरीद हो गए लोग
Viral news:अब तक आप लोगों ने शादी, त्यौहार के लिए छुट्टी लेने और कहीं बाहर घूमने जाने या बिमारी के लिए ऑफिस से छुट्टी लेने की बात सुनी होगी.लेकिन आज हम एक ऐसे कर्मचारी के बारे में बताने वाले है जिसने अपना ब्रेकअप होने पर 12 दिन की छुट्टी अपने बॉस से मांगी और बॉस ने भी इतना मजेदार जवाब दिया कि ये खबर वायरल हो गई
Read moreझारखंड में रोजगार की बहार: 29 नवंबर को 10 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 29 नवंबर को राज्य के लगभग 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. यह कार्यक्रम रांची में आयोजित होगा और ‘आपकी योजना-आपकी सरकार’ अभियान के समापन के साथ-साथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जाएगा.
Read moreहे भगवान ! पहले बहन के साथ किया रेप फिर छत से फेंक दिया, असलियत सुन उड़े लोगा के होश
Crime news:एक भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए अपनी जान तक दे देता है लेकिन कलयुग के इस दौर में भाई बहन का रिश्ता भी कलंकित हो रहा है.ताजा मामला गाजियाबाद से सामने आया है जहां एक दरिंदे भाई ने अपनी बहन को ही हवस का शिकार बनाया है
Read moreहाईकोर्ट अधिवक्ता प्रणय सिन्हा की कार अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मौत, पत्नी-बेटी की हालत गंभीर
रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रणय सिन्हा (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. यह हादसा मांडू स्थित प्रदीप होटल के समीप रात करीब 11 बजे हुआ.
Read moreWeather Alert:झारखंड के इन जिलों में आज तांडव मचाएगा मोथा तूफ़ान,IMD ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand weather update:आज यानि गुरुवार के मौसम को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया गया है जिसके अनुसार आज भी झारखंड के अलग-अलग जिलों में तूफान का व्यापक असर देखने को मिलेगा.आनेवाले अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है
Read more









