Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
रांची : मरीज की अचानक मौत से सदर अस्पताल में बवाल, स्टाफ पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप
सदर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा और लोगों को शांत कराने की कोशिश की.
Read moreWeather Alert:25 नवंबर से झारखंड में हांड कपाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Jharkhand weather update:मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 4 दिनों तक झारखंड में लोगों को ज्यादा ठंड नहीं लगेगी.क्योंकि मौसम का रुख झारखंड से बदल चुका है.जिससे राहत मिली है.हालांकी अगले 4 दिनों के बाद फिर से झारखंड में हांड कंपाने वाली ठंड पड़ेगी
Read moreरांची के सभी प्रखण्ड में लगेगा कैम्प, इस दिन से भरे जाएंगे मंईया योजना के फॉर्म, जान लें डेट
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी पहल “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आगाज़ 21 नवंबर 2025 से होने जा रहा है. रांची जिले में यह कार्यक्रम 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत जिले के 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे.
Read moreझारखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी सौगात, सहिया का मानदेय बढ़ाकर 4000 रुपए किया गया
झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में चल रहे स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के तहत अब अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मंजूर की गई है. इस निर्णय का सीधा फायदा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम कर रही सहिया और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा. इस योजना पर राज्य सरकार लगभग 108.34 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च करेगी.
Read moreकैदियों को परोसी जा रही है पत्थर जैसी रोटी, पानी जैसी दाल! होटवार के कैंटिन के अंदर चल रहा दबंगों का राज
राजधानी रांची स्थित होटवार के बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में भोजन और व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा 12 से 29 नवंबर के बीच चलाए गए निरीक्षण अभियान में 400 कैदियों, 200 विचाराधीन और 200 सजायाफ्ता से बातचीत की गई, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएँ उजागर हुईं. कैदियों ने बताया कि उन्हें रोज़ाना जिस स्तर का भोजन दिया जाता है, वह इतना खराब होता है कि “जानवर भी न खाएं”.
Read moreडांस फ्लोर पर ठुमका लगा रही थी महिला तभी एक युवक ने कर दी ऐसी हरकत कि खौल उठा लोगों का खून, देखिए-VIDEO
Viral video:इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे डांस फ्लोर पर एक महिला मजे से डांस कर रही है,लेकिन उसका मजा एक युवक ने किरकिरा कर दिया. हुआ यूं कि महिला डांस करने में लगी हुई थी तभी उसके साथ एक युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि सभी लोगों का खून खौल गया.
Read moreटेकडाउन नोटिस पर नई पाबंदी: अब सिर्फ DIG के पास होगा ऑनलाइन कंटेंट हटाने का अधिकार
सीआईडी ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री की निगरानी को सख्त करने के लिए एक नया और अहम निर्देश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार अब झारखंड पुलिस में डीआईजी रैंक से नीचे के किसी भी अधिकारी को ऑनलाइन सामग्री हटाने यानी टेकडाउन नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं होगा. यह निर्णय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम, 2021 में हुए ताज़ा संशोधनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली गलत, भ्रामक या संवेदनशील सामग्री को अधिक नियंत्रित तरीके से हटाया जा सके.
Read moreबड़ी खबर: प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा को मिली DG रैंक की प्रोन्नति, टॉप रैंक अधिकारियों की संख्या हुई चार
झारखंड पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी खबर आई है. राज्य की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को प्रोन्नति देकर डायरेक्टर जनरल (DG) रैंक प्रदान किया गया है. तदाशा मिश्रा 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं और अपने लंबे करियर में उन्होंने पुलिस विभाग में कई अहम जिम्मेदारियाँ संभाली हैं. उनकी पदोन्नति को राज्य पुलिस बल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे नेतृत्व स्तर पर मजबूती और अनुभव दोनों में वृद्धि हुई है.
Read moreगाड़ियों के शौकीनों के लिए बड़ी खबर! झारखंड जगुआर जल्द करेगा थार–कमांडर–एम्बेसडर समेत कई गाड़ियों की नीलामी
अगर आप पुलिस या सरकारी गाड़ियों को खरीदने का शौक रखते हैं, तो झारखंड जगुआर आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. राज्य पुलिस का यह विशेष विंग, जो नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाता है, अपनी कई पुरानी गाड़ियों की नीलामी करने जा रहा है. ये वाहन कई सालों तक ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए हैं और मजबूती व भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं.
Read moreJAC ने बढ़ाई मैट्रिक–इंटर फीस, 2026 के छात्रों पर बढ़ा 25% अतिरिक्त बोझ
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके लिए परिषद ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. नई अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कुल मिलाकर फीस में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
Read more







.jpeg)



