Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
निर्दलीय प्रत्याशी कुशवाहा विनोद सिन्हा ने जारी किया संकल्प पत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और रोजगार की गारंटी
पांकी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे कुशवाहा विनोद सिन्हा ने संकल्प पत्र जारी किया है. विनोद की प्राथमिकता इलाके का विकास है जिससे क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ सके. अपने संकल्प में स्वास्थ्य शिक्षा कृषि की गारंटी दी है. पहले संकल्प पत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार का वादा है. तो दूसरे संकल्प में स्वास्थ्य सुविधा में सुधार और हाई टेक करने का वादा तीसरे नंबर पर कृषि को रखा है जिससे क्षेत्र के किसान खुशहाल हो सके. चौथे नंबर पर रोजगार का वादा किया है. आखिरी में बुनयादी सुविधा जैसे सड़क पुल पुलिया और अन्य सुविधा को बेहतर करना है.
Read moreसूर्या की बढ़ती लोकप्रियता से सकते में विरोधी! शाह ने थपथपाई पीठ तो हिमंता ने बढ़ाया हौसला
रिहरगंज हुसैनाबाद विधानसभा में इस बार चुनावी रणभूमि गर्म है, जहां हुसैनाबाद के निवर्तमान विधायक और बीजेपी उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह, आरजेडी के संजय कुमार सिंह यादव, बसपा के कुशवाहा शिवपूजन मेहता और निर्दलीय विनोद कुमार सिंह के बीच चौतरफा मुकाबला देखा जा रहा है. हालांकि, लोगों का मानना है कि इस चुनाव में एक नया चेहरा विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है, जो कमलेश कुमार सिंह के पुत्र सूर्या सिंह है.
Read moreहुसैनाबाद विधानसभा चुनाव : दिलचस्प मुकाबला में जिसके पाले राजपूत-पासवान, उसी के सिर सजेगा ताज!
Hussainabad Assembly Election : हुसैनाबाद विधानसभा के चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी भले ही अपने वोटरों को रिझाने को कई हथकंडे आजमाने में जुट गए हैं, लेकिन यहां जीत-हार राजपूत, मुस्लिम व पासवान वोटरों के रुझान पर तय होती है. इस बार 13 नवंबर को हुसैनाबाद विस क्षेत्र के कुल तीन लाख 20 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें सबसे अहम भूमिका यहां के 17.6 प्रतिशत वोटर ही तय करेंगे कि किसके सिर ताज सजेगा.
Read moreहिंदुस्तान में हिन्दू बड़ा भाई और मुसलमान छोटा! फिर क्यों मचा है बवाल, आखिर क्या है पूरा मामला जिसपर सूर्या ने दिया बेबाकी से जवाब
भारत एक ऐसा देश है जहां हिन्दू मुसलिम सभी मजहब के लोग आपस में प्यार-मोहब्बत से रहते है. सभी पर्व और त्योहार में मिल जुल कर खुशियां बाटते है. हर समय एक दूसरे के साथ खड़े रहते है. जैसे हिन्दू बड़ा भाई और मुसलमान छोटा भाई की तरह. लेकिन कुछ ऐसे लोग है जिसे हिन्दू को बड़ा भाई बोलने पर दिक्कत है.
Read moreमहुदंड पंचायत में गरजे कमलेश सिंह, कहा- झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय
हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को हुसैनाबाद के सुदूरवर्ती जंगलों पहाड़ों से घिरे महुदंड पंचायत का दौरा किया. ग्रामीणों ने फूल माला देकर उनका भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि गत चुनाव में उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का काम किया है.
Read moreपलामू पुलिस का नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कारतूस सहित हथियार बरामद
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल है. पुलिस को नक्सलियों को हथियारों का डंप मिला है. जिसमें एके 47, एसएलआर, इंसास समेत कई हथियारों के कारतूस हैं.
Read moreहुसैनाबाद में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफनाया, जांच में जुटी पुलिस
Palamu News: हुसैनाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपने पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में दफना दिया. जब इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को हुई तो उन्होंने हुसैनाबाद थाना पहुंच कर इसकी जानकारी पुलिस को दी.
Read more








