Hazaribagh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Hazaribagh, Jharkhand.
- City: Hazaribagh, Jharkhand
मुंबई में दर्दनाक हादसा: बोरीवली में झारखंड के प्रवासी मजदूर की मौत, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मुंबई के बोरीवली में हुए सड़क हादसे ने झारखंड के एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया. हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ निवासी जानकी साव (46) की इलाज के दौरान मौत हो गई.
Read moreBIG BREAKING : हजारीबाग के बड़ा बाज़ार में भयंकर धमाका, महिला समेत 3 की मौत
हजारीबाग के बड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार विस्फोट में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
Read moreवन भूमि घोटाला मामले में ACB ने हजारीबाग CO से 9 प्लॉट्स के दस्तावेज किए तलब
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हजारीबाग सदर अंचलाधिकारी से 9 जमीनों के पंजी-टू की सत्यापित प्रतियां उपलब्ध कराने को कहा है. इस संबंध में 6 जनवरी को ACB हजारीबाग कार्यालय की ओर से अंचलाधिकारी को आधिकारिक पत्र भेजा गया है.
Read moreBREAKING : हजारीबाग जेल से फरार तीन कैदी महाराष्ट्र से दबोचे गए, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
हजारीबाग के जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से फरार हुए तीन कैदियों को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया है. हजारीबाग पुलिस की विशेष टीम ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के करमाला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों फरार कैदियों को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पुलिस को बड़ी राहत मिली है.
Read moreहजारीबाग खनन घोटाला: केंद्र की चेतावनी से हड़कंप, RCCF के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश, कटघरे में वन विभाग
हजारीबाग जिले में 156 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध खनन की सीआईडी जांच में पुष्टि होने के बावजूद वन विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने झारखंड सरकार को रिमाइंडर भेजकर हजारीबाग के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक (RCCF) पर लगे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
Read moreहजारीबाग जमीन घोटाला, आरोपी सीओ शैलेश कुमार को HC से नहीं मिली बेल
वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में जेल में बंद हजारीबाग सदर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है. अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.
Read moreन्याय की मांग लेकर महिला थाना पहुंची छात्रा ने जहर खाया, इलाके मचा हड़कंप
महिला थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां पहुंची एक छात्रा ने थाना प्रभारी से मिलने से पहले ही जहरीला पदार्थ खा लिया. युवती की हालत अचानक बिगड़ते देख थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. घटना करीब दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है.
Read moreहजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार कैदियों की तलाश के लिए SIT हुई गठित, तीनों हैं दुष्कर्म के आरोपी
सेंट्रल जेल से तीन कैदियों के फरार होने के मामले ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम यानी एसआईटी का गठन किया गया है. इस टीम में दो डीएसपी, दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल किए गए हैं.
Read moreतलवार से मारकर युवक की हत्या, पिकनिक के दौरान गाने को लेकर हुआ विवाद, नए साल की रात हुई खूनी वारदात
नए साल की रात हजारीबाग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मडई खुर्द निवासी 30 वर्षीय सूरज कुमार राणा की बुधवार देर रात शहर के इंद्रपुरी चौक के पास तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई. सूरज पेशे से टाइल्स और मार्बल मिस्त्री था.
Read moreहजारीबाग के केरेडारी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातों-रात खड़ी हुई दीवार, कोयला ढुलाई ठप, ट्रकों की लगी लंबी कतार
जिले के केरेडारी इलाके में कोयला परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाले एक अहम ट्रांसपोर्टिंग रूट पर अज्ञात लोगों द्वारा रात के अंधेरे में करीब पांच फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई है. इस अचानक हुए निर्माण से सड़क पूरी तरह बंद हो गई, जिसके कारण घंटों से यातायात प्रभावित है और कोयला लदे सैकड़ों हाइवा ट्रक सड़क पर फंसे हुए हैं.
Read moreहजारीबाग में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली, कहा-अगली बार निशाना चुकेगा नहीं...
हजारीबाग जिले के उरीमारी इलाके में हुई फायरिंग की घटना को लेकर सनसनीखेज दावा सामने आया है. इस गोलीबारी की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गिरोह ने ली है. बुधवार को गिरोह की ओर से सोशल मीडिया पर जारी एक प्रेस बयान में इस बात की पुष्टि की गई. बयान में कहा गया है कि उरीमारी में दशाई मांझी के घर पर की गई फायरिंग राहुल दुबे के निर्देश पर कराई गई थी.
Read more












