Gumla, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Gumla, Jharkhand.
- City: Gumla, Jharkhand
गुमला में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, वाहन में लगी आग
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. भरनो थाना क्षेत्र के जूरा गांव के पास रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार प्रेम कुजूर मास्टर (55 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में प्रेम कुजूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
Read moreपिता ने बेटे को डांटा, तो लाठी से पीटकर करदी पिता की हत्या, राशन बना विवाद की वजह
गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया खिजुर टोली गांव में एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का नाम कृष्णा महली है, जबकि आरोपी पुत्र की पहचान मारवाड़ी महली के रूप में हुई है.
Read moreकुल्हाड़ी से कत्ल ! दहला देगी पत्नी का मर्डर करने वाले मानसिक रूप से बीमार हत्यारे पति की खौफनाक कहानी
झारखंड के गुमला जिले में मानसिक रूप से बीमार एक शख्स ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. ये घटना टोटो थाना इलाके के नवाटोली गांव में मंगलवार को हुई, जहां एक मानसिक रूप से बीमार पति ने अपनी 39 साल की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी.
Read moreगुमला में दो दर्दनाक सड़क हादसे: डेढ़ माह की बच्ची और महिला की मौत, दर्जनभर लोग घायल
गुमला और लातेहार की सीमा पर रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. रायडीह और महुआडांड़ में हुए इन हादसों में डेढ़ माह की एक बच्ची और 40 साल की एक महिला की मौत हो गई. वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर मरीजों को रांची के रिम्स भेजा गया. दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में किया गया.
Read more23 साल बाद झांगुर गिरोह का अंत! सुप्रीमो रामदेव उरांव सहित कई उग्रवादी आत्मसमर्पण की तैयारी में
गुमला और आसपास के जिलों में दो दशकों से आतंक फैलाने वाले कुख्यात झांगुर गिरोह के कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं. जानकारी के अनुसार गिरोह के सुप्रीमो रामदेव उरांव सहित कई सक्रिय उग्रवादी जल्द ही झारखंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते हैं. सूत्रों का कहना है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और औपचारिक आत्मसमर्पण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है.
Read moreगुमला: भरनो के जंगल में घूम रहा हाथियों का बड़ा झुंड, धारा 144 लागू होने के बाद ग्रामीणों में दहशत
गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में अचानक 18 हाथियों का विशाल झुंड पहुंच गया. इस झुंड में दो छोटे हाथी भी शामिल हैं, जिससे वन विभाग की सतर्कता और बढ़ गई है. हाथियों की इस अप्रत्याशित आमद से ग्रामीणों के बीच डर और चिंता का माहौल बन गया है.
Read moreसैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर पी. रामा राव का इस्तीफा हुआ मंजूर, तीन जुलाई से प्रभावी
झारखंड सरकार ने जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, गुमला के पद पर कार्यरत कमांडर पी. रामा राव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिसे सरकार ने तीन जुलाई 2025 से प्रभावी माना है.
Read moreझारखंड महिला पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में पुलिस एसोसिएशन सचिव गिरफ्तार, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप
गुमला पुलिस एसोसिएशन के सचिव मनोज पासवान को बुधवार देर रात पुलिस ने एक महिला सहायक पुलिसकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर कुम्हार ढलान इलाके में की गई, जहां पुलिस ने छापा मारकर दोनों को मौके से हिरासत में लिया. इसके बाद दोनों से थाना में देर रात तक पूछताछ होती रही.
Read moreगुमला में नाबालिग गर्भवती लड़की की कुल्हाड़ी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव में मंगलवार को एक नाबालिग गर्भवती लड़की की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका की पहचान अंशिका तिर्की के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी.
Read moreगुमला के घाघरा में दूसरे दिन भी चिपकाया गया माओवादी पोस्टर, लोगों में दहशत का माहौल
Gumla news:घाघरा प्रखंड में लगातार दूसरे दिन भाकपा (माओवादी) संगठन के नाम पर पोस्टर चिपकाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.शुक्रवार को जहां प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर पोस्टर लगाए गए थे, वहीं शनिवार को फिर से चपका शहीद चौक में माओवादी पोस्टर देखने को मिले
Read more











