Dhanbad, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Dhanbad, Jharkhand.
- City: Dhanbad, Jharkhand
CMPFO: कोयलाकर्मियों के लिए राहत की खबर, अब मात्र इतने दिनों में ही दूर हो जाएंगी पीएफ और पेंशन की शिकायतें !
कोयलाकर्मियों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. अब उनके पीएफ और पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में अधिक वक्त नहीं लगेगा. सब कुछ अब निर्धारित समय पर ही होगा और अपनी शिकायतों पर कार्रवाई वह जान भी सकेंगे. बता दें कि कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) में लगातार डिजिटल सुधारो के बाद पीएफ और पेंशन से जुड़ी शिकायतों के निपटारे में तेजी से अब काम हो रहा है.
Read moreधनबाद डाक विभाग का चर्चित चेहरा: डाकिया से उप डाकपाल बने प्रभात रंजन पहले घूस लेते हुए गिरफ्तार और अब ...!
डाकिया से उप डाकपाल बने धनबाद के चर्चित पोस्टल कर्मचारी प्रभात रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सीबीआई ने दर्ज किया है .एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ गई है .पहले ₹30,000 घूस लेते गिरफ्तार किए गए थे और अब आय से अधिक संपत्ति का मामला उनके खिलाफ दर्ज किया गया है.
Read moreतोपचांची का मामला: विधायक जयराम महतो समेत 13 कोर्ट से हुए बरी, दस साल पुराने इस मामले में क्या था आरोप, पढ़िए !
विधायक जयराम महतो समेत 13 लोग न्यायालय से बरी कर दिए गए हैं. तोपचांची के पास सड़क जाम करने, तोड़फोड़ और हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में शनिवार को कोर्ट ने डुमरी विधायक जयराम महतो सहित 13 लोगों को बरी करने का आदेश दिया.
Read moreधनबाद : बेकाबू कार ने ली महिला की जान, हादसे में युवक की हालत नाजुक
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सत्यम नगर के पास नए साल के पहले ही दिन हुई सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान आज मौत हो गई. इस हादसे में घायल युवक की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, सत्यम नगर के पास सड़क किनारे खड़ी एक महिला और युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी. ट
Read moreधनबाद ट्रैफिक पुलिस का अनोखा अंदाज़, बिना हेलमेट बाइक सवार को दिया गुलाब
01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इस मौके पर धनबाद यातायात विभाग भी जागरुकता रथ के साथ-साथ शहर के चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं.
Read moreधनबाद में आवास बोर्ड की बड़ी तैयारी! लॉटरी से मिलेंगे फ्लैट, अवैध कब्जों पर होगी सख्त कार्रवाई
झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान शनिवार को धनबाद दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने फ्लैट, मकान और आवास बोर्ड की जमीन की स्थिति का जायजा लिया. सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय लाल पासवान ने बताया कि इससे पहले वे जमशेदपुर और हजारीबाग का दौरा कर चुके हैं और अब धनबाद में बोर्ड की संपत्तियों का आकलन करने आए हैं.
Read moreकैसे "चक्करघिरनी" बन गई है धनबाद भाजपा की राजनीति, कौन दिखा रहा रांची में दम तो किसको दिल्ली पर भरोसा !
धनबाद में भाजपा की राजनीति "चक्करघिरनी" बन गई है. प्रदेश समिति अपने निर्णय पर अड़ा हुआ है, तो इधर धनबाद का मामला दिल्ली पहुंच गया है. धनबाद महानगर अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जबरदस्त पावर की लड़ाई चल रही है. कहा जा रहा है कि धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो और धनबाद के विधायक राज सिन्हा में शीत युद्ध चल रहा है .
Read moreदिनदहाड़े घर में घुसा चोर, शोर मचते ही लोगों ने पकड़कर पोल से बांधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर हटिया में दिनदहाड़े चोरी की एक कोशिश का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, एक युवक चोरी की नीयत से एक आवास में घुस गया. इसी दौरान घर के लोगों को उसकी मौजूदगी का आभास हो गया.
Read moreBengal BJP Politics : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के पार्टी मुख्य धारा में लौटने के क्या होंगे मायने, ममता दीदी क्यों दे रही सीधी ललकार !
बंगाल चुनाव इस बार बहुत खास होगा. अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद भाजपा के नाराज नेताओं में बदलाव दिख रहा है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष एक बार फिर मुख्य धारा से जुड़ते दिख रहे हैं .दिलीप घोष अमित शाह के कार्यक्रम में भी देखे गए थे. लेकिन सूत्र बताते हैं कि अभी हाल ही में वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी गए थे.
Read moreझरिया में साल का पहला दिन देशभक्ति के नाम रहा,सामाजिक संगठन ने युवाओं को कुछ इस तरह देशभक्ति के लिए प्रेरित किया !
झरिया के सामाजिक संगठन, ‘इंस्टीट्यूशन फॉर नेशनल एमिटी (INA)’ ने गुरुवार को चिल्ड्रन पार्क में “राष्ट्र के नाम शपथ” नाम का देशभक्ति को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम में 400 से ज़्यादा लोग उपस्थित हुए और राष्ट्र के प्रति शपथ ली.खासियत रही कि हिंदी, इंग्लिश और बांग्ला भाषा में शपथ ग्रहण किया गया.
Read moreआदिम जनजाति बिरहोर गांव पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल, नववर्ष की दी बधाई
धनबाद जिले के तोपचांची प्रखण्ड अंतर्गत चलकरी गाँव, जहाँ आदिम जनजाति बिरहोर के दर्जनों परिवार रहते हैं, एक बार फिर नए साल के जश्न का गवाह बना. यह जिले का एकमात्र गाँव है जहाँ बिरहोर समुदाय के लोग निवास करते हैं. 2026 के नए साल के मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो चलकरी गाँव पहुँचे और बिरहोर समुदाय के लोगों को नए साल की शुभकामनाएँ दीं.
Read more












