Deogarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Deogarh, Jharkhand.
- City: Deogarh, Jharkhand
देवघर में शुरू हुआ विधानसभा चुनाव का मतदान,चार दिन तक होगी वोटिंग
देवघर में विधानसभा चुनाव का मतदान आज से शुरू हो गया है. बता दे कि देवघर जिला अंतर्गत तीनों विधानसभा क्षेत्र में 285 मतदाता है, जिनका मतदान घर पर लिया जा रहा है. दरअसल यह वैसे मतदाता है जो 85 वर्ष से ऊपर, 40% से अधिक दिव्यांग है.
Read moreजनजाति समुदाय को रिझाने के लिए झारखंड दिवस पर जनजाति गौरव दिवस का पीएम करेंगे शुभारंभ
Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी है. इसी बीच 15 नवंबर को झारखंड राज्य का स्थापना दिवस है. राज्य में जनजाति समुदाय की जनसंख्या बहुत है. ऐसे में झारखंड चुनाव में जनजाति वर्ग को रिझाने के लिए बिहार के जमुई में झारखंड दिवस यानी 15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी जनजाति गौरव दिवस का शुभारंभ करने जा रहे हैं.
Read moreझारखंड में कमल खिलना तय, दानवों की अत्याचार खत्म कर सुशासन की शुरुआत करेगी भाजपा- मोहन यादव
Jharkhand Assembly Elections 2024: आज देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित हटिया मैदान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी सभा आयोजित हुई. यह सभा पार्टी प्रत्याशी नारायण दास के समर्थन में आयोजित हुई.
Read more13 नवंबर को PM मोदी का देवघर दौरा, डीसी-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, इस स्थान से विपक्षियों पर पीएम साधेंगे निशाना
देवघर जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव 20 नवंबर को है. अपने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने और उन्हें जीताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को देवघर आ रहे है. वे सारठ और मधुपुर विधानसभा के बीचों बीच स्थित रांगा सिरसा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गयी है.
Read moreछठ महापर्व खत्म होते ही अब जोर पकड़ेगी चुनाव पर्व, संताल परगना में 10 नवंबर से लगेगा नेताओं का जमावड़ा
Jharkhand Assembly Election 2024 : लोकआस्था का महापर्व छठ समाप्त हो गया है. अब झारखंड में चुनाव पर्व की गर्माहट है. पहले चरण का चुनाव प्रचार 11 नवंबर को समाप्त होने के बाद सभी बड़े नेताओं का संताल परगना दौरा शुरू हो जाएगा. खासकर भाजपा को संताल परगना फतह करने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ेगी, क्योंकि संताल परगना पूरी तरह इंडी गठबंधन की पकड़ में है. झामुमों का यह क्षेत्र किला है, जिसे भेदने में भाजपा को एड़ी चोटी लगानी पड़ेगी.
Read more15 नवंबर को पीएम आयेंगे सारठ, तीन विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी को हो सकता है फायदा
देवघर जिला अंतर्गत तीन विधानसभा क्षेत्र आता है. जिसकी मतगणना देवघर में होती है. लेकिन दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का सारवां और सोनाराय ठाढ़ी प्रखंड देवघर जिला में आता है, जिसकी मतगणना दुमका में होती है. देवघर जिला में दूसरे चरण यानी 20 नवंबर को मतदान होना है. भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को देवघर के रांगा सिरसा मैदान आ रहे है.
Read moreमोहनपुर प्रखंड जो लीड करेगा वही देवघर विधानसभा फतह करेगा, जानिए कैसे
Jharkhand Assembly Election 2024 : देवघर विधानसभा क्षेत्र में मतदान 20 नवंबर को होना है. यहां से भाजपा प्रत्याशी नारायण दास लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए चुनावी मैदान में है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान चुनाव लड़ रहे है. दोनों के बीच सीधी टक्कर अभी तक बनी हुई है. बात नारायण दास की करें तो 2019 के चुनाव में मोहनपुर प्रखंड के बढ़त मिलने के बाद वे महज 2624 मतों से चुनाव जीते थे.
Read more






