Deogarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Deogarh, Jharkhand.
- City: Deogarh, Jharkhand
हस्तशिल्पियों के हुनर को बाजार उपलब्ध कराने के लिए देवघर में शिल्प बाजार का आयोजन, विधायक सुरेश पासवान ने किया उद्घाटन
अपने हुनर के साथ-साथ अपना व्यापार और आजीविका बढ़ाने के लिए देवघर में शिल्प बाजार प्रदर्शनी लगाया गया है. भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बाजार को गांधी शिल्प बाजार नाम दिया गया है.
Read moreकैश बैक ऑफर का लालच देकर की ठगी, 9 साइबर अपराधी धराये, 5 लाख नगद सहित कई सामान जब्त
झारखंड के जामताड़ा जिले के बाद देवघर जिला साइबर अपराध के मामले में विश्व पटल पर स्थापित है. यही कारण है कि जिले से आए दिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है. इसी क्रम में देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने पथराड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी की.
Read moreदुल्हन की तरह सजी बाबा नगरी, शिव बारात के दिन धरती पर उतरेगा स्वर्ग, हाफिया हूप और कलकासुर रहेंगे आकर्षण का केंद्र
देवघर में पिछले 31 वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया जाते आ रहा है. यह 32 वां साल है. धरती पर शिवलोक का एहसास कराने वाली इस महाबारात की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.
Read moreअपहरण कर हत्या मामले में 9 को आजीवन कारावास की सजा, देवघर कोर्ट ने सुनाया फैसला
देवघर के गिधनी पंचायत के वर्तमान मुखिया के पुत्र राहुल कुमार चौधरी का 7 अगस्त 2020 को उसके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था. उसके पिता पप्पू चौधरी, उसकी मां आशा देवी व अन्य परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.
Read moreएम्स गवर्निंग बॉडी की बैठक आज, सदस्य के रूप में सांसद सुखदेव भगत पहुंचे देवघर, इन बातों को रखेंगे प्राथमिकता में
झारखंड का एकमात्र एम्स देवघर के देवीपुर में संचालित हो रहा है. एम्स प्रशासनिक भवन में आज गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में भाग लेने सांसद सुखदेव भगत देवघर पहुँच चुके हैं. सुखदेव भगत एम्स गवर्निंग बॉडी के स्थाई सदस्य है.
Read moreसरकारी अधिकारी बनकर लगाते थे लोगों को चूना, 10 साइबर अपराधी चढ़ें पुलिस के हत्थे
देवघर साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्तनों में छापेमारी कर 10 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर पुलिस ने सारवां थाना क्षेत्र के पलाश जंगल से 5 तथा जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल से 5 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है.
Read moreदलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भीम आर्मी ने दिया धरना प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी
भीम आर्मी ने आज देवघर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरना में बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए. जिला अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से देवघर में दलितों पर अत्याचार हो रहा है.
Read moreजमीन विवाद में बम मारकर की गई थी प्रधानाध्यापक की हत्या, 62 साल के बलदेव राय गिरफ्तार
इसी महीने की 13 तारीख को अपराधियों ने 52 वर्षीय संजय दास की बम मारकर कर हत्या कर दी थी. घटना उस वक्त हुई जब संजय दास स्कूल से बायोमेट्रिक्स कराकर लौट रहे थे. मृतक देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे.
Read moreइन्वेस्ट मध्यप्रदेश ग्लोबल सम्मिट के लिए संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स को मिला आमंत्रण
भोपाल में 24-25 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले इन्वेस्ट मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम नवेन्दु शुक्ला देवघर पहुंचे.
Read moreझारखंड में मंईयां सम्मान के बाद बिहार में ‘माई बहिन योजना’ से भाजपा होगी धराशायी-सुरेश पासवान
बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होना है. होने वाले चुनाव में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. ये बातें देवघर विधायक और राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कही. सुरेश पासवान ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से भाजपा को धराशायी कर यहां से पलायन करा दिया गया है.
Read moreदेवघर शिक्षक हत्याकांड का NIA करेगी जांच-सांसद निशिकांत दुबे
देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय महुआ डाबर के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता संजय दास की 13 फरवरी को बम मारकर हत्या कर दी गई थी.
Read more





