Chaibasa, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Chaibasa, Jharkhand.
- City: Chaibasa, Jharkhand
बड़ाजामदा में आयरन माफियाओं का खेल: कांद्रा क्रसर के पहाड़ पर ‘रॉनी’ की साजिश, जेसीबी से बन रहा रास्ता
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में पड़ने वाले बड़ाजामदा व नोवामुण्डी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बंद पड़े पदम कुमार जैन आयरन माइंस व केडीएस रेजिंग रजत माइंस तथा कांद्रा क्रसर स्थित तीन पहाड़नुमा आयरन ओर पर लौहआयस्क माफियाओं की गिद्ध की नज़र पड़ गई है
Read moreBIG BREAKING: सारंडा जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची
चाईबासा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जराईकेला थाने क्षेत्र के सारंडा जंगल के दीघाकुली में IED ब्लास्ट हुआ है.
Read moreपश्चिमी सिंहभूम बना अवैध माइनिंग का अड्डा, प्रशासन और सरकार की चुप्पी खतरनाक: मधु कोड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने झींकपानी के समीप हाटगम्हरिया गेट पर दो ट्रकों में अवैध लौह अयस्क की ढुलाई की घटना को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की है. जब्त ट्रकों के साथ फर्जी माइनिंग चालान पाए गए, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि जिले में सुनियोजित तरीके से अवैध खनन और ढुलाई की जा रही है.
Read moreBREAKING: झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED विस्फोट, सीआरपीएफ के ASI घायल
झारखंड एवं ओडिशा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में शनिवार को चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नकस्लियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में सीआरपीएफ 134 बटालियन के सब इंस्पेक्टर/जीडी सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.
Read moreचाईबासा: गुवा खदान में ठेका मजदूर की मौत के बाद हंगामा, 50 लाख मुआवजा और स्थाई नौकरी की मांग पर अड़े मजदूर व ग्रामीण
Death of a contract worker in Guwa mine:पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सेल की गुवा खदान में ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार को गुवा और आसपास के इलाकों में आक्रोश भड़क गया. जहां ठाकुरा गांव निवासी मृतक मजदूर कानू चाम्पिया की मौत के विरोध में ग्रामीणों और मजदूर संगठनों ने शव के साथ गुवा जनरल ऑफिस का घेराव कर दिया.
Read moreभ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करोड़ों की लागत से बननेवाली चाईबासा की यह सड़क, एक महीने में ही धंसने लगी सड़क
Chaibasa news:पश्चिमी सिंहभूम जिले में करोड़ो की लागत से बनने वाली सड़के किस कदर चढ़ने लगी भ्रष्टाचार की भेंट यदि देखना हो तो चाईबासा- हाटगम्हरिया NH75E मुख्य मार्ग (सड़क) को जाकर देख सकतें है.जबकि उक्त सड़क का निर्माण कार्य एक माह पूर्व ही हुआ था,लेकिन एक माह पूर्व बने सड़क जगह -जगह धंसनें लगी है
Read moreBIG UPDATE : सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, कोबरा का एक जवान घायल
चाईबासा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सारंडा जंगल के नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया है. इस हादसें में कोबरा का एक जवान घायल हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी में शुक्रवार की दोपहर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ.
Read moreBIG BREAKING: चाईबासा में नक्सलियों ने लूटा डेढ़ टन विस्फोटकों से लदा ट्रक, अलर्ट मोड पर पुलिस
बड़ी खबर चाईबासा से सामने आ रही है, जहां नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटकों से लदा ट्रक लूट लिया है. जिसके बाद ओड़िशा और झारखंड बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट है. घटना को लेकर बताया जा रहा कि ट्रक में विस्फोटक भरा हुआ था और वह राउरकेला के केबलांग थाना क्षेत्र से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था.
Read moreपश्चिम सिंहभूम जिले के 134 वें उपायुक्त बनें चंदन कुमार, लोकहित मे काम का दिया भरोसा
Dc of paschimi Singhbhum:मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के 134 वें जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त के रूप में चंदन कुमार ने निवर्तमान उपायुक्त कुलदीप चौधरी से जिले का पदभार ग्रहण किया.जिले के नवनियुक्त जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त चंदन कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के पदाधिकारी है
Read moreचाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, 26 जून को हाजिर होने का निर्देश, पढ़ें क्या है मामला
warrant against Rahul Gandhi:चाईबासा कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट निर्गत किया है.राहुल गांधी पर भाजपा के खिलाफ गलत बयान देने का मामला दर्ज किया गया था.भाजपा नेता प्रताप कुमार कटियार द्वारा 9 जुलाई 2018 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवाद पत्र दाखिल किया गया था, जिसमे बताया गया था कि राहुल गांधी के बयान से भाजपा के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा है. 20 फरवरी 2020 को हाइकोर्ट के आदेशानुसार उक्त वाद को रांची स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में भेज दिया गया था.इसके बाद पुनः हाइकोर्ट के आदेशानुसार उक्त वाद को चाईबासा स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में 2021 में भेज दिया गया.
Read moreBREAKING: चाईबासा में कहर बनकर गिरी आसमानी बिजली, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, तीन घायल
चाईबासा के सारंडा वन क्षेत्र में स्थित बालिबा सीआरपीएफ कैंप पर गुरुवार की शाम वज्रपात होने से सीआरपीएफ के दो अधिकारी और दो जवान घायल हो गए. जिसमें एक जवान एम प्रोबो सिंह शहीद हो गए है.
Read moreचाईबासा: गुवा खदान के सप्लाई और ठेका मजदूरों का फूटा गुस्सा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ किया जोरदार आंदोलन,पढें क्या है आरोप
Chaibasa News:गुवा खदान में कार्यरत सप्लाई और ठेका मजदूरों का गुस्सा आखिरकार फूट ही गया.जहां झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले और यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को मजदूरों ने गुवा अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन छेड़ दिया.बता दे कि मुद्दा था- गंभीर रूप से बीमार ठेका श्रमिक संजू गोच्छाईत को बेहतर इलाज के लिए सीएमसी वेल्लौर रेफर नहीं करना, क्योंकि संजू गोच्छाईत की हालत गंभीर है. लेकिन अस्पताल प्रबंधन उसे वेल्लौर रेफर करने से इनकार कर रहा है, यह कहते हुए कि ठेका श्रमिकों को मुफ्त इलाज की सुविधा सेल प्रबंधन से मान्य नहीं है.यह जवाब मजदूरों को रास नहीं आया. बता दे बुधवार सुबह 10 बजे से गुवा अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया था. जहां सैकड़ों महिला और पुरुष और मजदूरों ने नारेबाजी शुरू कर दी थी. जब रामा पांडेय के नेतृत्व में मजदूर प्रतिनिधि मंडल डॉ. अशोक कुमार अमन से मिलने अस्पताल की ओर बढ़ा, तो सीआईएसएफ जवानों ने गेट पर उन्हें रोकने की कोशिश की थी.
Read moreचाईबासा: केवल हाजिरी बनाने आते हैं फर्मासिस्ट, फिर चलाते हैं अपनी दुकान, पढ़ें कैसे स्वास्थ्य केंद्र में खुलेआम चल रहा है फर्जीवाड़ा
Chaibasa news:पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय में पड़ने वाले जैंतगढ़ प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में पिछले कई वर्षो से पदस्थापित फर्मासिस्ट काशिफ रजा के विरोध में ग्रामीणों की ओर से भ्रष्टाचार में संल्पित होने के कई मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए पीएमओ व राज्य के मुख्यमंत्री तथा उपायुक्त को शिकापत पत्र सौंपा गया है
Read moreBREAKING: चाईबासा से सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, एक जवान घायल, एअरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची
चाईबासा से सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार जब सुरक्षा बल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों ने आईईडी बम विस्फोट कर हमला कर दिया.
Read more















