Patna, Bihar Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Patna, Bihar.
- City: Patna, Bihar
Bihar:राजद के बाहूबली विधायक रीतलाल यादव ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर, गरमाई बिहार की राजनीति
Bihar politisc:आज बिहार की राजनीति गलियारे से बड़ी खबर सामने आयी है.जहां लालू प्रसाद यादव के करीबी आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.ACJM 5 प्रियंका कुमारी के कोर्ट में विधायक के साथ चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव समेत 4 और लोगों ने सरेंडर किया है
Read more‘25 से 30 फिर से नीतीश...’ जदयू कार्यालय के बाहर लग गया पोस्टर, निशांत ने कहा- मुख्यमंत्री तो हमारे पिताजी ही होंगे
बिहार के होने वाले मुख्यमंत्री को लेकर सीएम के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री तो हमारे पिताजी ही होंगे.’ वहीं, इसका ऑफिशियल पोस्टर भी पटना के जनता दल कार्यालय पर जनता दल की तरफ से लगा दिया गया है.
Read moreजेपी गंगा सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री नितिन नवीन, कहा- पल में कोई दरार नहीं
बिहार की राजधानी पटना का मरीन ड्राइव कहा जाने वाला जेपी गंगा सेतु के उद्घाटन के मात्र 3 दिन बाद ही पुल में दरार आने की खबरे आने लगी. जिसके बाद पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जेपी गंगा सेतु का बुधवार को निरीक्षण किया.
Read moreपटना में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल-सोनिया पर दायर चार्जशीट के खिलाफ नेताओं का विरोध प्रदर्शन
प्रवर्तन निदेशलाय(ED) द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में दायर किये गए कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट के विरोध में आज कांग्रेस नेताओं द्वारा पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में भी ED दफ्तर का घेराव करने कांग्रेस नेता सड़क पर उतर चुके हैं.
Read moreआखिर यह पत्थरबाज कौन है,क्यों बने हैं रेलयात्रा की चुनौती, बिहार में दो जगहों पर वंदे भारत को क्यों बनाया निशाना
पथराव में ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. ऐसे मामलों ने आरपीएफ मुकदमा दर्ज कर जांच की कार्रवाई करती है. लेकिन शरारती तत्व पकड़े नहीं जाते
Read moreमहागठबंधन की बैठक के बाद नर्म पड़े नेता प्रतिपक्ष, सीएम फेस के बयान पर लिया यूटर्न, कहा जनता करेगी फैसला
Bihar Politisc:जब तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का चेहरा को लेकर सवाल पूछा तो तेजस्वी यादव यू टर्न मार गये.उनका कहना है कि जनता पर छोड़ दीजिए. हम लोग मिल बैठकर फैसला लेंगे जब फैसला करेंगे तब मीडिया को बता देंगे
Read moreनरेंद्र मोदी मुसलमानों के खून से खेलना चाहते हैं होली! AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान का भड़काऊ बयान, पढ़ें और क्या कहा
Bihar news:विरोध प्रदर्शन को लेकर आयोजित सभा में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि मुसलमानों के खून से नरेंद्र मोदी होली खेलना चाहते है.भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए ईमान ने कहा कि जब हमारे युवा मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते है तो उन्हें आतंकवादी करार दिया जाता है और जेल की सलाखों के पीछे भेजा दिया जाता है.
Read moreबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन एक्शन में, दिल्ली में सीट फार्मूले को लेकर होगी आज बड़ी बैठक
Bihar News:बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है. इसी कड़ी में आज दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने मिलकर बात करेंगे और रणनीति तैयार करेंगे.मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की संभावना है.इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं.आज के बैठक में सीट बंटवारे का फार्मूला और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सीधी बातचीत होगी. मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी
Read moreविधानसभा चुनाव से पहले ही एनडीए में फूट, पशुपति पारस ने 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Bihar News:बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज पटना में ऐलान किया कि उनकी पार्टी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगी.उन्होंने कहा कि पार्टी होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी.जहां पटना के बापू सभागार (गांधी मैदान) में आयोजित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह और पार्टी के संकल्प महासम्मेलनके दौरान पशुपति पारस ने मंच से यह ऐलान किया.उन्होंने दावा किया कि अब तक उन्होंने 22 जिलों का दौरा किया है और अधिकांश जगहों पर जनता मौजूदा सरकार को बदलने के मूड में है.इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और दलित सेनाकी ओर से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.
Read moreशराबबंदी कानून को लेकर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, दलितों के विकास पर भी उठाए सवाल, जानिए
Bihar News:राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर शराबबंदी कानून जिस तरीके से नीचे तक लागू होनी चाहिए वह नहीं हुई है .लेकिन हम लोगों को इसे लागू करने के लिए सरकार को मदद करनी चाहिए. उपेंद्र कुशवाहा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा शराबबंदी कानून पर उठाए गए सवालों का जवाब दे रहे थे.भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर कुशवाहा ने कहा, बाबा साहब जो समाज की कल्पना करते थे, वह आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाई है.अब समय आ गया है कि हम सभी यह प्रण लें कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर ईमानदारी से चलेंगे.वहीं, मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, जो एजेंसियां हैं, उन्हें अपना काम करने दिया जाना चाहिए.उसको अपना काम करना चाहिए.
Read moreहरियाणा सीएम सैनी के बयान पर सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया , कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी अगली सरकार
Bihar News:बिहार के राजनीति में बयानबाजी तेज होते गया है. इसी बीच, बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए की सरकार चल रही है और आने वाले समय में भी उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनेगी.यह बयान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीके उस दावे के जवाब में आया है सम्राट चौधरी ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को एक और मौका दीजिए, अगले 5 सालों में पलायन करने वाले लोग भी वापस लौटेंगे.साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की कथित नाराज़गी पर उन्होंने कहा कि कोई नाराज नहीं है.जिसमें उन्होंने कहा था कि आगामी चुनाव सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.
Read moreकांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज, पीएम मोदी और आरएसएस को लेकर दिया था विवादित बयान
कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार द्वारा दिए गए अपमानजनक टिप्पणी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस के खिलाफ दिए गए अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है.
Read moreभीम संवाद में बोले सीएम नीतीश, संविधान की रचना कोई मामूली बात नहीं, हमने बाबासाहेब के रास्ते पर चलकर हर जाति के लिए किया काम
राजधानी पटना के बापू सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जदयू की ओर से 'भीम संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम नीतश ने कहा कि संविधान की रचना कोई मामूली बात नहीं है.
Read more











