सहरसा में युवक की हत्या, मीरा टॉकीज के समीप मचा हड़कंप

    सहरसा में युवक की हत्या, मीरा टॉकीज के समीप मचा हड़कंप

    सहरसा : खबर सहरसा से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए करीब ग्यारह बजे रात मे में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड की है. मृतक की पहचान छोटू मिश्रा नामक युवक के रूप में हुई है.

    बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने छोटू मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. युवक को करीब एक दर्जन गोलियां लगी है जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. आनन-फानन में घायल युवक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

    मीरा टॉकिज के समीप हत्या की वारदात से सनसनी

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुट गई है.बताया जा रहा है कि मृत युवक छोटू मिश्रा  अपराधी प्रवृति का था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की  जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

     



    Related News