बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में 7 जून बुधवार के दिन आग का ताडंव देखने को मिला. जहां डरहा गांव में आग लगने से कई घर धू-धूकर जल गये. जिसो देख पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. घर में उपस्थित लोगों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई.
आग लगने से कई घर धू-धूकर जले
ये पूरी घटना की बखरी थाना क्षेत्र के बागबन पंचायत के खेड़ डरहा गांव का है. जहां खाना बनाने के क्रम में आग लग गई. आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. वहीं घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में हाहाकार मच गया. वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


