बाप रे! भरोसेमंद डॉक्टर ही निकला किडनैपर, नर्सिंग होम संचालक की हत्या की रच दी साजिश, पढ़े खौफनाक साजिश का सच 

    बाप रे! भरोसेमंद डॉक्टर ही निकला किडनैपर, नर्सिंग होम संचालक की हत्या की रच दी साजिश, पढ़े खौफनाक साजिश का सच 

    छपरा(CHAPRA):मरीजों का इलाज कर उन्हें नई जिंदगी देने वाला एक डॉक्टर जब लालच के जाल में फंसा, तो उसने न सिर्फ अपने पेशे की मर्यादा तोड़ी बल्कि भरोसे का भी कत्ल कर दिया.छपरा के दहियावां मोहल्ले से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर सजल कुमार के करीबी सहयोगी डॉक्टर शिवनारायण ने ही उनके अपहरण और हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली.पुलिस के अनुसार, इस आपराधिक षड्यंत्र में डॉक्टर शिवनारायण के साथ चार स्थानीय अपराधी और हरियाणा का एक शातिर बाउंसर भी शामिल था.साजिश के तहत डॉक्टर सजल कुमार से एक करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने और बाद में उनकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई थी.

    पढ़े एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने क्या कहा

    एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि डॉक्टर शिवनारायण ने अवतारनगर थाना क्षेत्र के धर्मबागी गांव निवासी गोलू कुमार और सोनू राय, नगर थाना क्षेत्र के दहियावां जगदम्बा रोड निवासी रंजन राय, साहेबगंज निवासी धीरज गिरी और हरियाणा के बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव निवासी मॉन्टी भारती को इस साजिश में शामिल किया था. मॉन्टी भारती इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य सहयोगी बताया जा रहा है.मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एएसपी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले रंजन राय और सोनू राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ. हथियार बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल भी हुए.

     पढ़े खौफनाक साजिश का सच 

    जांच में सामने आया कि डॉक्टर सजल कुमार द्वारा खरीदी गई जमीन और उनकी बढ़ती आमदनी की जानकारी नर्सिंग होम में कार्यरत डॉक्टर शिवनारायण को थी.इसी से उसके मन में लालच पनपा और उसने अपने बाउंसर साथी के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई.योजना के अनुसार डॉक्टर सजल को अपहरण कर यूपी के सीमावर्ती मांझी इलाके में हरियाणा के अपराधियों के हवाले किया जाना था.

    डॉक्टर सजल के ड्राइवर की सूझबूझ और साहस से पूरी साजिश नाकाम

    हालांकि अपहरण के प्रयास के दौरान डॉक्टर सजल के ड्राइवर की सूझबूझ और साहस से पूरी साजिश नाकाम हो गई.गाड़ी में हंगामा होने पर डॉक्टर सजल कूदकर जान बचाने में सफल रहे, जबकि अपराधियों की गाड़ी जिलाधिकारी आवास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है. एसएसपी ने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता डॉक्टर शिवनारायण और मॉन्टी भारती के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज है.फिलहाल पूरे मामले का पर्दाफाश हो चुका है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news