महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग की बेरहमी से की पिटाई, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप 

    महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग की बेरहमी से की पिटाई, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप 

    कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की महिला सिपाहियों पर एक बुजुर्ग को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है. बता दें कि जिस बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हो रही है उसका नाम नवल किशोर पांडे है और वह  एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं.  पिछले 40 वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं. कहते हैं मां बाप और गुरु इन तीनों को भगवान से ऊंचा दर्जा दिया गया है. महिला सिपाहियों ने भी पढ़ाई के दौरान गुरु से ही शिक्षा ली होगी. लेकिन आज वही महिला सिपाही एक बुजुर्ग शिक्षक की बेरहमी से पिटाई करती हुई नजर आई और वह बुजुर्ग कुछ नहीं करने की गुहार लगाता रहा. 

    क्या है मामला 

    जानकारी के अनुसार जिस बुजुर्ग की महिला सिपाहियों द्वारा पिटाई की जा रही है वह बुजुर्ग नवल किशोर पांडे रोज की तरह स्कूल से बच्चों को पढ़ा कर अपने साइकिल से घर जा रहे थे तभी भभुआ शहर के एकता चौक के पास उनकी साइकिल गिर गई. वहीं भभुआ थाने की तरफ से यातायात के लिए तैनात 2 महिला सिपाही उनके पास गई और कहा है कि अपनी साइकिल हटा लीजिए, लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति नवल किशोर पांडे को साइकिल हटाने में देरी होने लगी. तभी गुस्साई महिला सिपाहियों ने बुजुर्ग पर बिना कुछ कहे और सुने ही ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात कर दी. बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 साल से अधिक बताई जा रही है और वह कैमूर जिले के ही सोनहन थाना क्षेत्र के बरौली गांव के निवासी हैं . रोज वह सोनहन थाना क्षेत्र से भभुआ थाना क्षेत्र में साइकिल से ही बच्चों को पढ़ाने आते हैं. कैमूर एसपी ने दूरभाषा में जानकारी देते हुए बताया कि मैंने  एसडीपीओ सुनील कुमार को जांच के आदेश दे दिए हैं और 24 घंटे में रिपोर्ट तैयार करने को कह दिया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news