बक्सर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, उतरने के दौरान हुआ हादसा

    बक्सर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, उतरने के दौरान हुआ हादसा

    बक्सर (BUXAR) : बक्सर में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. मामला डीडीयू-दानापुर रेल खंड के बक्सर - बरुना रेलवे स्टेशन के समीप की है. ट्रेन का सफर कर रही महिला अचानक हादसे का शिकार हो गई. घटना की जानकारी रात तकरीबन 10:00 बजे जीआरपी को मिली, जिसके आधार पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया. महिला के पास से मिले आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया. जैसे ही इस बात की जानकारी उनके परिजनों को मिली वह बक्सर रेलवे स्टेशन के लिए निकल पड़े, वहीं फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

    ट्रेन से गिरने के कारण मौत

    इस मामले में जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि मृत महिला नावानगर थाना क्षेत्र के खरौनिया गांव निवासी अनिरुद्ध चौधरी की पत्नी पुष्पा देवी (32 वर्ष) हैं. परिजनों ने बताया कि वह नदांव हाल्ट से डुमरांव के लिए ट्रेन पकड़कर चली थी लेकिन बरुना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना पर रेल थाना बक्सर की पुलिस शव बरामद कर जांच में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news