रिश्तों में कड़वाहट की वजह से महिला ने की आत्महत्या, मासूम ने बताई पापा की करतूत

    रिश्तों में कड़वाहट की वजह से महिला ने की आत्महत्या, मासूम ने बताई पापा की करतूत

    जहानाबाद (JAHANABAAD) : जहानाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां इस मासूम बच्चे को देख आपका दिल भी पसीज जाएगा. एक तरफ पिता फरार हो गया तो दूसरी तरफ मां ने  खुदकुशी कर ली. यह मासूम सा बच्चा जब अपने स्कूल से घर वापस लौटा तो उसने अपने घर के बाहर काफी भीड़ देखी. जिसके बाद उसे लग गया कि शायद कुछ गलत है. जैसे बच्चा घर पहुंचता है उसे पता चलता है कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही. एक ही झटके में बच्चा बेसहारा हो जाता है. घटना जहानाबाद के दक्षिणी दौलतपुर इलाके का है. यह मामला पति पत्नी के बीच के आपसी विवाद का बताया जा रहा है. जैसे ही परिजनों और आस पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई उन्होंने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    बेटे ने कही ये बात

    इस मामले के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, पति के दूसरी लड़की के संबध से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है. महिला ने बच्चों को स्कूल भेज दिया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतका के मासूम बेटे ने बताया कि पापा किसी लड़की से हमेशा फोन पर बात किया करते थे. इसी बात को लेकर मम्मी अक्सर पापा से नाराज रहा करती थी. बुधवार की सुबह जब हम लोग स्कूल चले गए तब मम्मी ने आत्महत्या कर ली.

    रिश्तों में कड़वाहट बनी मौत की वजह

    इस घटना में फिर से एक बार यह साबित कर दिया है कि अब मोबाइल के आगमन के बाद बातें तो काफी हो रही हैं, लेकिन दिलों के बीच की दूरियां काफी बढ़ गई हैं. लोगों के बीच उचित संवाद नहीं हो पा रहा है. व्यक्तिगत समस्याओं का जाल बढ़ रहा है और रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ती जा रही है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या पति पत्नी के बीच विश्वास की कमी देखी जा रही. विजय साहू और पूनम देवी के मामले में भी यही बात फिर से देखी गई है. मामले की हकीकत का पता तू पुलिसिया जांच के बाद ही चलेगा. हालांकि मृतक के बेटे का बयान यह बताने के लिए काफी है रिश्तों में कड़वाहट की वजह से ही महिला ने आत्महत्या कर ली.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news