ऐसा क्या हुआ कि मां ने अपनी तीन बच्चियों के साथ खा लिया जहर, गांव में मचा हड़कंप

    ऐसा क्या हुआ कि मां ने अपनी तीन बच्चियों के साथ खा लिया जहर, गांव में मचा हड़कंप

    जहानाबाद(JAHANBAD): जहानाबाद.नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज मोहल्ले में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने अपनी तीन नाबालिक बेटियों के साथ जहर खा लिया. परिवार और मुहल्ले वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन लोगों ने आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मां की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि तीनों बच्ची खतरे से बाहर है.

    ये है पूरा मामला

    बड़ी बच्ची साहीका परवीन जो 13 साल की है उसने बताया कि मां अंजुम आरा ने तीनों बहनों को शरबत की तरह कुछ पीने के लिए दिया. जब उसने पी तो उसे अच्छा नहीं लगा. इसके बाद उसने उसे फेंक दिया, लेकिन उसकी बहन आरजू और अलीना जो 5 साल और 4 साल की है उसने उसे पी लिया.मां भी उसे पी ली. इसके बाद मां और उसकी दोनों बहनें बेहोश होने लगी. उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए. उसने बताया कि उसके पिता गुड्डू अंसारी जयपुर में काम करते हैं और फिलहाल घर आए हुए हैं.पिता के साथ मां का झगड़ा हुआ था.

    पूर्व वार्ड पार्षद ने दी मामले पर ये कहा

    वहीं जाफरगंज के पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद कलाम ने बताया कि पारिवारिक कलह में गुड्डू अंसारी की पत्नी ने जहर खा ली और तीनों बेटियों को भी जहर दे दी.जब शोर हुआ तो हम लोग पहुंचे तो देखा की गुड्डू अंसारी की पत्नी बेहोश है और उनकी बेटियां नींद की तरह झुक रही है. इसके बाद सभी ने मिलकर उन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर संजय शर्मा ने बताया कF एक ही परिवार के चार लोग आए हैं जिनमें सस्पेक्ट प्वाइजनिंग का केस लग रहा है.महिला की हालत नाजुक है.जबकि तीनों बेटियों की स्थिति फिलहाल ठीक है.घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news