ऐसा क्या हुआ कि महिला पुलिस कर्मी का दुश्मन बन बैठा सहकर्मी पुलिस, और मार दी गोली, देखें फायरिंग का लाइव वीडियो

    ऐसा क्या हुआ कि महिला पुलिस कर्मी का दुश्मन बन बैठा सहकर्मी पुलिस, और मार दी गोली, देखें फायरिंग का लाइव वीडियो

    कैमूर(KAIMUR): रविवार को कैमूर जिले के कुदरा शहर के बजरंग पैलेस के पास अंडर पास में बेखौफ़ बुलेट सवार दो अपराधियों ने पुलिस कर्मी को गोली मारी थी, जिससे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई थी, वहीं अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी को उसके सहकर्मी ने ही गोली मारी है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

    सीसीटीवी आया सामने

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है महिला सिपाही बैग लेकर बैठी है, ठीक उसी के पीछे बुलेट सवार मुंह बांधे दो अपराधी आ रहे है, जैसे ही अंडरपास के पास महिला सिपाही की गाड़ी मुड़ने वाली होती है उसी समय बुलेट सावर अपराधी द्वारा उसको पीछे से गोली मार दी. जिससे वह चलती बाइक से नीचे गिर जा रही है. फिर स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

    महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी के लिए घर से निकली थी

    परिजनों ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने अपने पति के साथ बाईक से रेलवे स्टेशन रविवार की अहले सुबह लगभग साढ़े चार बजे जा रही थी. तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मारी दी जिससे घायल हो गई ,सरिता कुमारी महिला पुलिसकर्मी कुदरा अपने किराये के मकान में रहती थी जो भीतरी बांध करमचट थाना के रहने वाली थी.

    पढ़ें मोहनिया एसडीपीओ ने क्या कहा

    मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गोली लगने से घायल महिला पुलिस कर्मी सरिता कुमारी से पूछताछ में बताया कि गोली मारने वाले व्यक्ति भी सहकर्मी पुलिस है जो कैमूर जिले के ही बेलाव थाना के मझिआंव निवासी यमुना पासवान के पुत्र अजय पासवान है जो सुपौल जिला बल में सिपाही के पद पर तैनात है साथ ही सरिता कुमारी भी सुपौल जिला बल में ही पुलिस के पद पर तैनात है गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news