वैशाली(VAISHALI): बिहार के वैशाली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था. अब इस सड़क हादसे में एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिस ट्रक से इतनी बड़ा हादसा हुआ था उस ट्रक के चालक ने शराब पी रखी थी और शराब के नशे में ही वह गाड़ी चला रहा था. घायल ट्रक चालक के ब्लड सैम्पल से 45 प्रतिशत शराब पीने की पुष्टी हुई है. साथ ही चालक लालू ने बताया कि ट्रक हाजीपुर से ट्रक लेकर महनार की तरफ जा रहा था इससे पहले उसने जढुआ में कुछ ट्रक चालकों के साथ देशी शराब पी थी. उसने बताया कि लाइन होटल में 40 रुपये ग्लास शराब पी थी. जिसके बाद वह आगे बढ़ा और देशरी के नयागंज 28 टोला के पास अनियंत्रित होकर पूजा कर रहे लोगों पर चढ़ा दिया जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई.
ड्राइवर के ब्लड में मिला 45%अल्कोहल
नवादा के रहने वाले ट्रक चालक लालू ने स्पष्ट कहा है कि जढुआ में एक लाइन होटल है यहां पर सब ड्राइवर मिलकर शराब पीता है. वहां पर सब उसी तरीके का लोग है. 40 रुपए ग्लास देसी शराब देता है. वही वैशाली एसपी मनीष ने कहा कि जो ड्राइवर गाड़ी के अंदर था उसका नाम लालू कुमार उर्फ राम प्रसाद है जो नवादा का है. उसका इलाज चल रहा है. जो जानकारी मिली है डॉक्टर के रिपोर्ट के अनुसार इनके ब्लड में शराब की पुष्टि हुई है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

