सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम! गिरिराज सिंह ने किया एलान

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले सीएम! गिरिराज सिंह ने किया एलान

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को बिहार का अगला सीएम बनाने की बात मंच से कही है. दरअसल बेगूसराय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. उसी दौरान गिरिराज सिंह ने यह बात कही.

    बिहार में हो योगी जैसा सीएम

    बता दें कि शहर के दिनकर भवन में आयोजित इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की तरह बिहार में भी योगी जैसा मुख्यमंत्री बनाने की अपील लोगों से की इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. तब से बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो का नारा लगने लगा है इस दौरान गिरिराज सिंह ने भी मंच से कहा बिहार का मुख्यमंत्री तो जनता के तरफ से सम्राट चौधरी का नाम कहलवाया गया है. गिरिराज  सिंह ने कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री की जरूरत है जो मंदिर से माइक हटे तो मस्जिद से भी माइक हटाने का काम करें. देश के पीएम नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है.

    गिरिराज सिंह ने कार्यक्रम में कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री होगा तो सारा काम होगा. इस दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने संकल्प ले लिया है, कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है और 2025 में नीतीश कुमार को गद्दी से हटाकर बिहार में भाजपा के मुख्यमंत्री को बैठाना है. सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी को लेकर भी कहा कि उन्होंने संकल्प लेकर पगड़ी बांधी थी आप पार्टी का भी संकल्प है कि जब तक 2025 में नीतीश कुमार को गद्दी से उतार नहीं फेंकेंगे. तब तक यह पगड़ी सर से नहीं उतरेगी. इस दौरान बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार में अपराधियों को छोड़ा जा रहा है. लेकिन वह जनता को विश्वास दिला रहे हैं कि जब बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी तो अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news