बिहार की राजनीति पर गरजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम, लालू यादव का जंगलराज

    बिहार की राजनीति पर गरजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम, लालू यादव का जंगलराज

    पटना (PATNA) : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल “स्वर्णिम अक्षरों” में लिखा जाएगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय तक विधायक, मुख्यमंत्री और विधान परिषद सदस्य रहे हैं और उनके काम को सकारात्मक रूप से याद किया जाएगा.

    लालू यादव का कार्यकाल जंगलराज

    वहीं लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका कार्यकाल “जंगल राज” और सामाजिक विषमता के रूप में याद किया जाएगा.

    वेस्ट बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा दावा

    इसके अलावा वेस्ट बंगाल की राजनीति को लेकर भी उन्होंने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि अगर वहां उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो मांस और मछली पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा लेकिन गायों के वध पर रोक लगाई जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “प्रताड़ित हिंदुओं” को मुख्यधारा में लाने का काम किया जाएगा.

     



    Related News