शर्मनाक! चाचा ने बिस्किट खिलाने के बहाने भतीजी का किया रेप, फिर गला दबाकर ली जान

    शर्मनाक! चाचा ने बिस्किट खिलाने के बहाने भतीजी का किया रेप, फिर गला दबाकर ली जान

    सीतामढ़ी(SITAMADHI) : लोग सबसे ज्यादा अपने घर में और अपनों के बीच खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं. बेटियों को रात में घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है, ताकि उनके साथ कोई अनहोनी न हो. मगर एक परिवार में माँ-बाप को ये सोच तक नहीं होगा कि उनकी लाडली बेटी घर में ही असुरक्षित है. उसे दुनिया कि गंदी नजरों से बचाने से ज्यादा जरूरत खुद के चाचा के गंदी नजरों से बचना ज्यादा जरूरी है. ये शब्द आपको सुनने में जरूर अटपटे लग रहे होंगे मगर ऐसा सच में हुआ है. जहां एक चाचा ने अपनी ही भतीजा का रेप कर उसे जान से मार दिया. ये मामला बिहार के सीतामढ़ी का है.

    बिस्किट खिलाने के बहाने ले गया खेत

    इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि एक चाचा अपनी ही भतीजी को बिस्किट खिलाने के बहाने खेत ले गया और वहां उसका बलात्कार किया. उसकी हैवानियत यहीं तक नहीं रुके उसने रेप करने के बाद अपनी भतीजी का गला दबाकर हत्या भी कर दी. जिसके बाद दरिंदे चाचा ने उसके शव को खेत में फेंक दिया और फिर वहां से फरार हो गया. इधर परिजन अपनी बेटी का घर लौटने का इंतजार कर रहे थे. जब काफी देर तक वो घर वापस नहीं आई और उसका कोई सुराग नहीं मिला तो घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    इस मामले की शिकायत मिलते ही स्थानीय लोग से पूछताछ और सहयोग से पुलिस ने नग्न अवस्था में ही बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद किया. जिसके बाद शक के आधार पर चाचा को खोजा गया. इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया है कि आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वैज्ञानिक आधार पर पुलिस जांच कर रही है. गिरफ्तार की पहचान पूर्वी चंपारण के रमेश मांझी के रूप में की गई है जो दो दिन पूर्व ही गांव में आया था और रिश्ते में मृतिका का चाचा लगता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news