बाढ़: बेलगाम हाईवा ने पुलिस गाड़ी  में मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी समेत 7 जख़्मी

    बाढ़: बेलगाम हाईवा ने पुलिस गाड़ी  में मारी टक्कर, 4 पुलिसकर्मी समेत 7 जख़्मी

    बाढ़(BADH): बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र के समीप NH 30 पर एक  अनियंत्रित हाईवा ने पुलिस के गस्ति गाड़ी में ठोकर मार दिया . जिससे गस्ति वाहन पर सवार चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. वहीं घटना के बाद भागने के दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर दूर पीएचसी के समीप पानी भरे गड्ढे मे पलट गया. घटना में गस्ति वाहन के समीप खड़े तीन लोग भी जख्मी हुए हैं. 

    हाईवा के चालक और खलासी मौके से फरार 

    बेलछी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी जख्मियों को इलाज के लिए पीएचसी बेलछी में भर्ती कराया है. जहां सभी का उपचार किया जा रहा है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया की बेलछी गस्ति गाड़ी पर सवार जवान एनएच 30 ए पर ड्यूटी कर रहे थे. जहां हाईवा ने टक्कर मार दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा चालक हाईवा लेकर भागने के चक्कर में करीब दो सौ मीटर दूर पीएचसी के पास पानी भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद हाईवा के चालक और खलासी मौके से भागने में कामयाब हो गए. सभी घायल खतरे से बाहर है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news