बेलगाम अपराधी! हथियारबंद अपराधियों ने कोरोबारी से लूटे साढे 4 लाख रुपये, विरोध करने पर किया ये हाल

    बेलगाम अपराधी! हथियारबंद अपराधियों ने कोरोबारी से लूटे साढे 4 लाख रुपये, विरोध करने पर किया ये हाल

    पटना(PATNA):पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी आये दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. बावजूद इसके पुलिस इन घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. ताजा मामला आलमगंज थानाक्षेत्र के मीना बाजार स्थित जल्ला रोड का है. जहां दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने एक चावल कारोबारी के कार्यालय में घुसकर साढ़े 4 लाख रुपयो की लूट कर ली. जब चावल कारोबारी प्रकाश खेतान ने लूटपाट का विरोध किया. तो अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. और मौके से फरार हो गये.

    हथियारबंद अपराधियों ने चावल कोरोबारी से लूटे साढ़े 4 लाख रुपये

    जब पीड़ित कारोबारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया तो पुलिस मौके पर पहुंची. और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जाता है कि प्रकाश खेतान अपने एक कर्मचारी के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे. इसी दौरान 4 की संख्या में हथियारबंद अपराधी कार्यालय में आये और पिस्तौल के दम पर तिजोरी में रखे साढ़े 4 लाख रुपए लूट लिया.

    विरोध करने पर कारोबारी प्रकाश खेतान को मारकर किया घायल

     घटना के संबंध में पीड़ित कारोबारी प्रकाश खेतान ने बताया कि सभी अपराधी हथियार से लैश एक ऑटो में सवार होकर उनके कार्यालय पहुंचे थे. और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये. लुटेरों ने उनके कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला है. वहीं मामले पर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है. फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुटी है.



    Related News