U-19 स्टार वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी, CBSCE बोर्ड से 10th का Exam देंगे क्रिकेट स्टार

    U-19 star Vaibhav Suryavanshi's admit card released; cricket star to appear for Class 10 exam from CBSE board | U-19 स्टार वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी, CBSCE बोर्ड से 10th का Exam देंगे क्रिकेट स्टार

    समस्तीपुर : वैभव का सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. चौके-छक्कों की बरसात से देशभर में पहचान बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद समस्तीपुर में उत्साह का माहौल है. जानकारी के मुताबिक उनका परीक्षा केंद्र शहर के एक प्रमुख विद्यालय में बनाया गया है. स्कूल प्रशासन ने एडमिट कार्ड जारी होने की पुष्टि की है और बताया है कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

    पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात

    हालांकि वैभव के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल को देखते हुए यह अभी साफ नहीं है कि वह हर पेपर में शामिल हो पाएंगे या नहीं. इस संदर्भ में विद्यालय प्राचार्य नीलकिशोर सिन्हा ने बताया कि यह सिर्फ हमारे विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे समस्तीपुर के लिए गर्व की बात है. परीक्षा में कोई विशेष व्यवस्था नहीं होगी. वैभव को वही सुविधाएं मिलेंगी जो अन्य छात्रों को मिलती हैं.

    बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ताजपुर प्रखंड के एक निजी विद्यालय के छात्र रहे हैं और वहीं से उन्होंने दसवीं बोर्ड का फॉर्म भरा था. परीक्षा केंद्र पर करीब 900 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के पास रहेगी. हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया था.

    वैभव सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें

    फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली. जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे. उनके बेहतरीन खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. कम उम्र में ही वैभव ने यह साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बन सकते हैं. अब देखना होगा कि क्रिकेट के इस चमकते सितारे का प्रदर्शन परीक्षा हॉल में कैसा रहता है. समस्तीपुर ही नहीं पूरे देश की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं.



    Related News