एक ही बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों ने बीच सड़क काटा बवाल, जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल 

    एक ही बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों ने बीच सड़क काटा बवाल, जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल 

    सोनपुर(SONPUR): बिहार के सोनपुर मेले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में कई लड़कियों के बीच जबरदस्त मारपीट हो रही है. मारपीट की वजह है बॉयफ्रेंड.  एक ही बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों ने बीच सड़क बवाल काट दिया. इश्क़ का बुखार लड़कियों पर ऐसा चढ़ा की बस इन्होंने तो सारी हदें ही पार कर दी. क्या लात,क्या मुक्के और क्या बाल दोनों लड़कियां एक दूरसे को लात घूसे से मारते हुए नज़र आ रही है. यहां तक लड़कियों ने एक दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए. वीडियो बिहार के सोनपुर मेला का बताया जा रहा है. 

    पूरा मामला 

    कई लड़कियों द्वारा एक लड़की की जबरदस्त पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सोनपुर मेला का है. जहां मेला देखने आई कुछ लड़कियों ने एक लड़की की जबरदस्त पिटाई कर दी और किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. हालांकि वीडियो की क्या सच्चाई है इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है. वायरल वीडियो मेला का है या कहीं और का और अगर मेला का है तो कब का है इसका भी खुलासा नहीं किया गया है. यहां तक की वीडियो में किसी प्रकार का ऑडियो भी नहीं है बावजूद यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कई लड़कियां मिलकर एक लड़की को ही लात घुसे  से पीट रहे हैं जबरदस्त पिटाई के वीडियो में लड़की अपने आप को बचाने का प्रयास कर रही है और लड़कियां बस उस पर हाथ साफ किए जा रही हैं. वहीं इस वीडियो में एक युवक ने दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मामले में पिटाई की गई है. लड़कियां भी मेला घूमने आई थी और लड़का भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मेला घूमने आया था. दरअसल लड़कियों के बीच एक लड़की लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड थी जिसकी मुलाकात मेले में लड़के से अचानक होती है जिसके साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड भी मौजूद होती है इसी बात को लेकर शुरू हुआ कहां सुनी, तू तू मैं मैं, गाली गलौज में और फिर मारपीट में तब्दील हो गया. इसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  हालांकि वायरल वीडियो कि हम पुष्टि नहीं करते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news