पटना में हथियार के बल पर नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    पटना में हथियार के बल पर नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    पटना - बिहार की यह खबर है जहां एक संगीन अपराध हुआ है. महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है .पति के सामने हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

    अपराध की इस घटना के बारे में जानिए विस्तार से

    बिहार की राजधानी पटना से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह शर्मनाक घटना दानापुर के शंकरपुर दियारा क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार पति के सामने गैंगरेप की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया. यह घटना 29 अप्रैल,2025 की है. दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर डेरा में एक शादी समारोह में एक नर्तकी अपने पति के साथ डीजे ट्रॉली पर डांस करने गई थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुबह जब दोनों वापस लौट रहे थे, रास्ता के विषय में जानकारी पूछने पर अपने साथ कुछ दूर ले गए.आपस में तीनों ने साजिश रची. नर्तकी के पति को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और सुनसान जगह पर एक झोपड़ी में ले जाकर पिस्टल की नोक पर बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया.

    पीड़िता पहले छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराने गई, जहां पुलिस ने उसे घटना वाले थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराने को कहा. उसके बाद पीड़िता ने पटना के शाहपुर थाने में मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

    घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. तीसरे आरोपी नागेंद्र कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. दानापुर के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर डेरा में एक महिला के साथ उसके पति के सामने गैंगरेप की घटना हुई है. मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मनीष कुमार और मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. उसका बयान भी दर्ज हो गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news