सीएम नीतीश के विधायक को गिरफ्तार करने 50 गाड़ी लेकर पहुंची पुलिस, छावनी में तब्दील ईलाका

    सीएम नीतीश के विधायक को गिरफ्तार करने 50 गाड़ी लेकर पहुंची पुलिस, छावनी में तब्दील ईलाका

    गोपालगंज (GOPALGANJ) : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है.फर्जी दस्तावेज पर जमीन कब्जाने वाले भू-माफियाओं को संरक्षण देने के मामले में गोपालगंज के जेडीयू विधायक अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ गयी है. गोपालगंज पुलिस ने विधायक के तुलसिया स्थित आवास और हथुआ स्थित पेट्रोल पंप आवास पर छापेमारी की है.  

    पुलिस दबिश के कारण विधायक और उनके भाई भूमिगत

    फरार विधायक और उनके भाई कुख्यात अपराधी रहे सतीश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.पुलिस की 50 गाड़ियों के साथ 200 जवानों की टीम विधायक के आवास की घेराबंदी कर तलाशी ले रही है.एसपी के मुताबिक कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में विधायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गयी है. उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है.फिलहाल पुलिस दबिश के कारण विधायक और उनके भाई भूमिगत हो गए हैं.

    गोपालगंज में ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

    बता दें कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जाने के आरोप में मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार राय ने एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी.जिसमें पुलिस ने भू-माफिया सिवान के रहने वाले भोला पांडेय समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.इसी केस में विधायक और उनके भाई पर साजिशकर्त्ता के आरोप में अभियुक्त बनाया गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news