बिहार के कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक महिला सहित दो बच्चों की गाला रेत कर हत्या

    बिहार के कटिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक महिला सहित दो बच्चों की गाला रेत कर हत्या

    कटिहार (KATIHAR) : बिहार में अपराधी आए दिन बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं. इन अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसी बीच बिहार के कटिहार में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. जिसने शहर में सनसनी फैला दी है. जहां एक महिला सहित दो बच्चों की गाला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. मामला बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शीहपुर गांव का है.  इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि  किसी अज्ञात अपराधी द्वारा मां, बेटा और बेटी की हत्या की गई है. इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. 

    घर वापस आते तक पूरा परिवार खत्म 

    इस परिवार का एक सदस्य फिरोज अख्तर मोहर्रम के बाद लाठी का खेल देखने के लिए घर से बाहर गया था. वहीं उसकी 35 वर्षीय पत्नी सदफ जरीन, 10 साल की बेटी फया फिरोज और उनकी दूसरी पत्नी का 5 साल का बेटा फैजान फिरोज घर की एक ही कमरे में सोए हुए थे.  इस दौरान कुछ अज्ञात अपराधी घर घुस जाते है और फिर तीनों की हत्या कर दी गई. जब पति वापस घर आया तो उसकी नजर के सामने उसका पूरा परिवार खत्म हो गया. इस मामले के बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. वही पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना की जांच की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news