15-20 दिनों में फिर शुरू होगा भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर आवागमन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य शुरू

    15-20 दिनों में फिर शुरू होगा भागलपुर विक्रमशिला सेतु पर आवागमन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निर्माण कार्य शुरू

    भागलपुर (BHAGALPUR): भागलपुर विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और पुल का स्लैब गिर जाने के बाद प्रशासन ने आवागमन बहाल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. पुल को जल्द चालू कराने के उद्देश्य से यहां अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई है.निर्माण कार्य का शुभारंभ धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया.कार्य शुरू होने से पहले स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ.

    मंगलाचरण और शंखनाद के बीच पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया

     वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलाचरण और शंखनाद के बीच पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया पंडितों ने विधिवत पूजा कर निर्माण कार्य की सफलता और लोगों की सुरक्षा की कामना की.इस मौके पर मौजूद अधिकारियों, इंजीनियरों, जवानों और मजदूरों ने भी पूजा में हिस्सा लिया और कार्य को सुरक्षित तथा जल्द पूरा करने का संकल्प लिया.निर्माण स्थल पर सड़क विभाग, सुरक्षा एजेंसियों और तकनीकी टीम के अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में मजदूर और आर्मी के जवान भी निर्माण कार्य में जुटे दिखाई दिए.

    निर्माण की जिम्मेदारी विशेष तकनीकी टीम और सुरक्षा बलों को सौंपी गई

    बताया जा रहा है कि बेली ब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी विशेष तकनीकी टीम और सुरक्षा बलों को सौंपी गई है, ताकि कम समय में मजबूत और सुरक्षित वैकल्पिक पुल तैयार किया जा सके.सूत्रों के अनुसार पुल निर्माण के लिए जरूरी भारी मशीनें और सामग्री पहले ही मौके पर पहुंच चुकी है. निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है और दिन-रात मजदूर एवं इंजीनियर काम में लगे हुए है.अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और कार्य इसी गति से चलता रहा, तो अगले 15 से 20 दिनों के भीतर इस मार्ग पर दोबारा आवागमन शुरू कर दिया जाएगा.



    Related News