मोतिहारी(MOTIHARI):सोशल मीडिया पर मोतिहारी के कचहरी चौक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 अप्रैल का है, जब उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन मोतिहारी आए थे और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे.उस दिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते कचहरी चौक पर पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक दिया था. ओवरब्रिज के पास नाकेबंदी होने की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम जैसी स्थिति बन गई.
कई वाहन चालक हॉर्न भी बजाते दिखे
कचहरी चौक से कार्यक्रम स्थल बापू सभागार की दूरी बहुत कम (लगभग 50 मीटर) होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए पूरा ट्रैफिक बंद रखा गया था.इस दौरान लोग काफी देर तक फंसे रहे और कई वाहन चालक हॉर्न भी बजाते नजर आए.लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों से बैरियर नहीं हटाया.उपराष्ट्रपति का काफिला जब कार्यक्रम खत्म कर निकल गया, उसके बाद ही ट्रैफिक को सामान्य रूप से खोल दिया गया.
ज्यादा हॉर्न बजाने पर ट्रैफिक खोला गया
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि ज्यादा हॉर्न बजाने पर ट्रैफिक खोला गया, लेकिन प्रशासनिक जानकारी के अनुसार यह पूरी तरह गलत है.असल वजह सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था थी.इस घटना के बाद वीडियो को अलग-अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

