पटना में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गंगा नदी उफान पर, श्रद्धालुओं को स्नान करने में हो रही परेशानी

    Patna, Bihar
    पटना में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गंगा नदी उफान पर, श्रद्धालुओं को स्नान करने में हो रही परेशानी

    पटना (PATNA) : पटना समेत पूरे बिहार में मानसूनी बारिश ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. लगातार हो रही मूसलधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और निचले इलाकों में पानी भरने से लोग घरों में कैद हो गए हैं. प्रशासन की तैयारियों की पोल खुल गई है और लोग परेशान हैं.

    इसी कड़ी में राजधानी पटना में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं गंगा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. 

    साथ ही महावीर घाट पर गंगा का पानी पाथवे तक पहुंच चुका है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. भद्र घाट की सीढ़ियाँ पूरी तरह डूब चुकी हैं. यहाँ तक की गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस कारण भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. 

    हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क है, और सुरक्षा की दृष्टि से SSB के जवानों को बोट के साथ घाटों पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news